रायगढ़ हादसा: 15 साल की लड़की ने कार से 3 लोगों को कुचला, सभी की मौके पर मौत, पिता समेत गिरफ्तार

Harrison Masih | Nov 03, 2025, 16:12 IST
Share
raigarh-car-accident-three-dead-minor-girl-father-arrested the sootr
raigarh-car-accident-three-dead-minor-girl-father-arrested the sootr

रायगढ़ के धरमजयगढ़ इलाके में एक 15 वर्षीय लड़की की रफ्तार तीन लोगों की जान ले गई। सफेद कार रॉन्ग साइड से आती दिखी और कुछ ही सेकंड में सड़क खून से लाल हो गई। हादसे के बाद लड़की और उसके साथ मौजूद दो युवक मौके से भाग निकले।

Raipur. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की द्वारा चलाई गई तेज रफ्तार कार ने तीन निर्दोष लोगों की जान ले ली। यह हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास हुआ, जहां कार ने पहले एक महिला और फिर दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

30 अक्टूबर की दोपहर एक सफेद रंग की कार (CG BE 1285) रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी। कार ने सबसे पहले पैदल चल रही ललिता मिंज (35) को टक्कर मारी, इसके बाद सामने से आ रहे बाइक सवार मोहन पटेल (33) और अमित किंडो (26) को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरी और दोनों बाइक सवार सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। टक्कर के बाद कार के अंदर से नाबालिग लड़की और उसके साथ मौजूद दो युवक नीचे उतरे, लेकिन तुरंत वहां से फरार हो गए (Raigarh Car Accident)।

CCTV फुटेज से खुली सच्चाई

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें कार को तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आते और लोगों को कुचलते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। हादसे के बाद कार बीच सड़क पर छोड़ दी गई थी। वीडियो में यह भी दिखा कि टक्कर के तुरंत बाद कार से लड़की और दो युवक उतरते हैं, फिर कुछ पल रुककर भाग जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव: पैदल डोंगरगढ़ यात्रा पर निकली छात्रा को कार ने रौंदा,IAS की तैयारी कर रही थी महिमा

ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत

मृतकों की पहचान

तीन लोगों की मौत-पुलिस ने मृतकों की पहचान इस प्रकार की है:

  • ललिता मिंज (35) – निवासी रामपुर
  • फकीर मोहन पटेल (33) – निवासी परसदा
  • अमित किंडो (26) – निवासी मैनपाट
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक किसी काम से कापू की ओर जा रहे थे। अमित किंडो जेसीबी ऑपरेटर था जबकि मोहन पटेल ठेकेदार के अधीन काम करता था।

पुलिस कार्रवाई: नाबालिग लड़की और पिता गिरफ्तार

धरमजयगढ़ पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई की। जांच में पता चला कि हादसे के वक्त कार एक 15 वर्षीय लड़की चला रही थी।

पुलिस ने लड़की को बाल संरक्षण कानून (Juvenile Justice Act) के तहत अभिरक्षा में लिया है। साथ ही उसके पिता घनश्याम महिलाने (47) निवासी मिरीगुड़ा को भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उन्होंने नाबालिग को कार चलाने दी थी। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के महू में दो कारों का एक्सीडेंट, कार में रखे पेंट से लगी आग, हादसे में 4 की मौत

ये खबर भी पढ़ें... फलोदी हादसा : 18 लोगों की मौत के बाद धरना-प्रदर्शन, मुआवजे की सहमति के बाद होगा पोस्टमार्टम

स्थानीय लोगों का आक्रोश

घटना (Road Accident) के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दौड़ते हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर होती है। उन्होंने हादसे के लिए लापरवाही और ट्रैफिक निगरानी की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।

Tags:
  • तीन लोगों की मौत
  • Road Accident
  • रायगढ़
  • Juvenile Justice Act
  • Raigarh Car Accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा