मरीन ड्राइव निर्माण पर बवाल: कांग्रेसियों समेत 70 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 15, 2025, 16:28 IST
Share
raigarh Marine Drive construction 70 people including Congress members arrested the sootr
raigarh Marine Drive construction 70 people including Congress members arrested the sootr

केलो नदी तट पर प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर रायगढ़ शहर में तनाव गहराता जा रहा है। प्रगति नगर कयाघाट क्षेत्र में निगम द्वारा चलाए जा रहे तोड़फोड़ अभियान के विरोध में शनिवार और रविवार को जमकर प्रदर्शन हुआ।

केलो नदी तट पर प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर रायगढ़ शहर में तनाव गहराता जा रहा है। प्रगति नगर कयाघाट क्षेत्र में निगम द्वारा चलाए जा रहे तोड़फोड़ अभियान के विरोध में शनिवार और रविवार को जमकर प्रदर्शन हुआ। रविवार को विरोध और ज्यादा उग्र हो गया, जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय नेता और आम नागरिक पुलिस की कार्रवाई का शिकार बने। पुलिस ने 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर उर्दना बटालियन में अस्थायी जेल में रखा है।

ये खबर भी पढ़ें... मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 10 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार

20 घर तोड़े, दूसरे दिन भी चला बुलडोजर

प्रशासन ने शनिवार को 20 घरों को गिरा दिया, और रविवार सुबह से ही दोबारा बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया गया कि नगर निगम ने 295 मकानों को नोटिस जारी किया है, और इन घरों को एक-एक कर तोड़ा जाना तय है। प्रभावित क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल व प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 NHAI कर्मचारी

प्रशासन और सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व सभापति जयंत ठेठवार, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने तोड़फोड़ का मौके पर पहुंचकर विरोध किया। उन्होंने स्थानीय विधायक और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि गरीबों के घरों को तोड़कर बिल्डर्स को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, उर्दना बटालियन बनी अस्थायी जेल

प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। इसके बाद पुलिस ने 70 से अधिक कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर उर्दना बटालियन में बनाए गए अस्थायी जेल में रखा। DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि "स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।"

ये खबर भी पढ़ें... ढाबे की आड़ में ड्रग्स की तस्करी: पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

कांग्रेस का एलान – आंदोलन रुकेगा नहीं

शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "प्रशासन गरीबों के साथ अन्याय कर रहा है। मरीन ड्राइव जैसी परियोजनाएं बिना किसी का घर तोड़े भी बनाई जा सकती हैं। ये सिर्फ बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने की योजना है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

प्रशासन का पक्ष

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मरीन ड्राइव निर्माण शहरी सौंदर्यीकरण और यातायात विकास के लिए आवश्यक है। सभी प्रभावित लोगों को पहले ही नोटिस दिए गए हैं, और निर्माण कार्य पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... झारखंड शराब घोटाला मामले में रायपुर के उद्योगपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

रायगढ़ मरीन ड्राइव निर्माण | 70 लोग गिरफ्तार | तोड़फोड़ अभियान पर बवाल | Raigarh News | Raigad Marine Drive

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Raigarh News
  • रायगढ़ मरीन ड्राइव निर्माण
  • 70 लोग गिरफ्तार
  • तोड़फोड़ अभियान पर बवाल
  • Raigad Marine Drive
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा