झारखंड शराब घोटाला मामले में रायपुर के उद्योगपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Harrison Masih | Jun 13, 2025, 10:49 IST
Share
Arrest warrant issued against Raipur industrialist Jharkhand liquor scam case the sootr
Arrest warrant issued against Raipur industrialist Jharkhand liquor scam case the sootr

झारखंड में सामने आए करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। झारखंड की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने रायपुर के उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

झारखंड में सामने आए करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुकी है। झारखंड की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने रायपुर के उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सिंघानिया पर आरोप है कि वे झारखंड में हुए इस बहुचर्चित घोटाले में शामिल रहे हैं, जिससे राज्य को 38 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई...ACB-EOW की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर मारा छापा

झारखंड ACB कर रही जांच

इस पूरे मामले की जांच झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही है। ACB के अनुसार, शराब की खरीद और आपूर्ति में फर्जी बिल, दस्तावेजों में हेरफेर और भुगतान में अनियमितता के माध्यम से सरकारी राजस्व की हानि पहुंचाई गई।

छत्तीसगढ़ के कारोबारियों पर भी शिकंजा

सिर्फ सिद्धार्थ सिंघानिया ही नहीं, बल्कि रायपुर के और भी कई नामचीन कारोबारी झारखंड ACB के रडार पर आ चुके हैं। इनमें सरोज लोहिया, बच्चा लोहिया, और अतीमा खन्ना का नाम शामिल है। इन सभी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में EOW की रडार पर 16 बड़े नाम

अन्य राज्यों के कारोबारी भी जांच के घेरे में

इस घोटाले की परतें खुलने के साथ ही मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के व्यापारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। भोपाल के मनीष जैन और राजीव द्विवेदी, साथ ही पुणे के अजीत जयसिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी, और सुनील कुंभकर को भी नोटिस भेजे गए हैं।

क्या है शराब घोटाले का मामला?

झारखंड में शराब आपूर्ति के लिए सरकारी अनुबंधों में व्यापक अनियमितताएं सामने आई थीं। आरोप है कि कुछ निजी कंपनियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में छेड़छाड़ की गई और घटिया गुणवत्ता की शराब ऊंचे दामों पर खरीदी गई। साथ ही, कुछ सप्लायर्स को फर्जी भुगतान किए गए।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

आगे की कार्रवाई

ACB की जांच में जिन व्यापारियों के नाम सामने आए हैं, उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब छत्तीसगढ़ पुलिस को भी इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ सकती है।

यह घोटाला न केवल झारखंड की सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ में भी व्यापारी वर्ग के एक हिस्से की भूमिका को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ चलेगा केस, जानें उनके नाम

झारखंड शराब घोटाला | उद्योगपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट | झारखंड ACB की कार्रवाई | Jharkhand Liquor Scam | Raipur industrialist

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • झारखंड शराब घोटाला
  • Jharkhand Liquor Scam
  • उद्योगपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
  • झारखंड ACB की कार्रवाई
  • Raipur industrialist
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती