रायगढ़: पति ने हिंदू पत्नी पर बनाया धर्मांतरण का दबाव, बेटे से लगवाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
Harrison Masih | May 29, 2026, 22:20 IST
raigarh-woman-complaint-husband-assault
रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और बच्चों से पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, धर्म से जुड़े रीति-रिवाज अपनाने के लिए दबाव बनाया और बेटे से भी आपत्तिजनक नारे लगवाए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है। उसका आरोप है कि जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और बाद में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। उसने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था।
महिला के मुताबिक दोनों की मुलाकात के बाद बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। साल 2021 में दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद पति का व्यवहार बदल गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद पति लगातार उस पर नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने और रोजा रखने का दबाव बनाने लगा। वह रोजा रखती थी, फिर भी पति उसके साथ मारपीट करता था और कई बार घर से बाहर निकाल देता था।
महिला का कहना है कि मुस्लिम समाज में शादी करने के बाद हिंदू समाज का कोई व्यक्ति उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं था। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर पति लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा।
उसने यह भी आरोप लगाया कि वसीम शराब और गांजे के अवैध कारोबार में शामिल है। फिलहाल वह अवैध शराब बेचने के मामले में जेल में बंद है।
पीड़िता ने शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया है कि वसीम उसके बेटे से जबरन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था। महिला के मुताबिक विरोध करने पर वह मारपीट करता था और हिंदुस्तान के खिलाफ अपशब्द बोलने के लिए दबाव बनाता था। महिला का दावा है कि इस संबंध में वीडियो भी मौजूद है, जो अब सामने आया है।
महिला ने बताया कि वह लंबे समय से प्रताड़ना सह रही थी, लेकिन डर और सामाजिक परिस्थितियों के कारण शिकायत नहीं कर पा रही थी। अब आरोपी के जेल में होने के कारण उसने हिम्मत जुटाकर महिला थाने में आवेदन दिया है।
पीड़िता ने साफ कहा है कि वह अब पति के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती और अपने बेटे को भी उसके पास नहीं छोड़ना चाहती। उसने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
महिला थाना पुलिस ने शिकायत आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध वीडियो की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर में प्रेमिका ने की आत्महत्या; परिजन बोले- प्रेमी धर्मांतरण के लिए बनाता था दबाव
कोरबा लव जिहाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जज ने सुनाया ये फैसला
मोहम्मद महफूज बना तरुण पैकरा, फेसबुक पर जाल बिछाकर 3 हिंदू युवतियों को फंसाया, ऐसे खुला राज
love jihad case: हिन्दू बनकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप
पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है। उसका आरोप है कि जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संबंध बनाए और बाद में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। उसने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था।
प्रेम संबंध से शुरू हुई कहानी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद पति लगातार उस पर नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने और रोजा रखने का दबाव बनाने लगा। वह रोजा रखती थी, फिर भी पति उसके साथ मारपीट करता था और कई बार घर से बाहर निकाल देता था।
मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप
उसने यह भी आरोप लगाया कि वसीम शराब और गांजे के अवैध कारोबार में शामिल है। फिलहाल वह अवैध शराब बेचने के मामले में जेल में बंद है।
raigarh love jihad
बेटे से लगवाता था पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
आरोपी के जेल जाने के बाद पहुंची थाने
पीड़िता ने साफ कहा है कि वह अब पति के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती और अपने बेटे को भी उसके पास नहीं छोड़ना चाहती। उसने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
यह खबरें भी पढ़ें...
कोरबा लव जिहाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जज ने सुनाया ये फैसला
मोहम्मद महफूज बना तरुण पैकरा, फेसबुक पर जाल बिछाकर 3 हिंदू युवतियों को फंसाया, ऐसे खुला राज
love jihad case: हिन्दू बनकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari