रेलवे का नया नियम : आरपीएफ इंस्पेक्टर भी अब मौके पर वसूल सकेंगे जुर्माना
Umeshwari Baghel | Jul 14, 2026, 18:07 IST
रेलवे में नियम तोड़ा तो तुरंत जुर्माना
रेलवे में नियम तोड़ने वालों पर अब तुरंत कार्रवाई होगी। जन विश्वास अधिनियम के तहत RPF इंस्पेक्टर और TTE को अवैध वेंडिंग, बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान, गंदगी और अन्य उल्लंघनों पर सीधे जुर्माना लगाने का अधिकार मिला है।
समझें क्या है पूरा मामला
रेल मंत्रालय ने जन विश्वास अधिनियम के तहत रेलवे नियमों में बदलाव किया है। इस बदलाव का उद्देश्य छोटे मामलों में तुरंत कार्रवाई करना और यात्रियों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाना बताया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि मौके पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था से स्टेशन और ट्रेनों में नियमों का पालन बेहतर तरीके से कराया जा सकेगा।
RPF इंस्पेक्टर को मिला नया अधिकार
पहले RPF किसी व्यक्ति के खिलाफ मेमो तैयार करती थी और मामला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता था। इसके बाद जुर्माने की प्रक्रिया पूरी होती थी। इस प्रक्रिया में समय लगता था और छोटे मामलों में यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी।
टिकट जांच के दौरान संदिग्ध यात्रियों की होगी जांच
रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। आने वाले समय में अन्य रेलवे जोन में भी इसे लागू किया जा सकता है।
इन नियमों के उल्लंघन पर लगेगा इतना जुर्माना
2000 रुपए – स्टेशन या ट्रेन में अवैध वेंडिंग करने पर
2000 रुपए – दिव्यांग और पेंट्रीकार कोच में अनधिकृत यात्रा करने पर
2500 रुपए – महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने पर
2000 रुपए – रेलवे स्टेशन परिसर में धूम्रपान करने पर
1000 रुपए – स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर
500 रुपए – स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग करने पर
10 हजार रुपए – आपत्तिजनक या खतरनाक वस्तु लेकर चलने पर
TTE भी लगा सकेंगे जुर्माना
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इससे ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को साफ-सफाई और नियमों के पालन के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाया जा सकेगा।
रेलवे में नियम तोड़ा तो तुरंत जुर्माना
छोटे मामलों में कम होगा अदालतों का बोझ
नई व्यवस्था के बाद ऐसे मामलों का निपटारा मौके पर ही किया जा सकेगा। इससे न्यायिक व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव कम होगा और रेलवे प्रशासन को भी नियमों को लागू करने में आसानी होगी।
यात्रियों के लिए बढ़ेगी सख्ती
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नए अधिकारों का इस्तेमाल यात्रियों को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाएगा। नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत कार्रवाई करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा प्रभावी होने की उम्मीद है।
FAQ
- रेलवे में अब कौन-कौन जुर्माना लगा सकेंगे?
नई व्यवस्था के तहत RPF के इंस्पेक्टर स्तर और उससे ऊपर के अधिकारी तथा टिकट जांच स्टाफ (TTE) कुछ नियमों के उल्लंघन पर सीधे जुर्माना लगा सकेंगे। - रेलवे में किन गलतियों पर जुर्माना लगाया जाएगा?
बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडिंग, रेलवे परिसर में धूम्रपान, गंदगी फैलाना, अनधिकृत प्रवेश, अवैध पार्किंग और खतरनाक वस्तुएं ले जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। - रेलवे में सबसे ज्यादा कितना जुर्माना देना होगा?
आपत्तिजनक या खतरनाक वस्तुएं लेकर चलने पर अधिकतम 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
यह खबरें भी पढ़े...
जुर्माना न भरने से रायपुर क्रिकेट स्टेडियम पर लगा ताला
रेल मंत्रालय सख्त... 'X' को दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के वीडियो 36 घंटे में हटाने का आदेश
रेल यात्री ध्यान दें, दो ट्रेन 2 दिन रहेंगी बंद, 6 के रूट बदले जाएंगे
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj