रेलवे स्टेशन का अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे पार कर रहे थे टिकट के पैसे

Kanak Durga Jha | Feb 22, 2025, 14:42 IST
Share
Railway station official arrested this is how he was passing ticket money
Railway station official arrested this is how he was passing ticket money

Jagdalpur Railway Station Officer Arrested : छत्तीसगढ‍़ के जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक पर 14 लाख रुपए गबन का आरोप है।

Jagdalpur Railway Station Officer Arrested : जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक पर 14 लाख रुपए गबन का आरोप है। बताया जा रहा है कि रेलवे की ऑडिट में वे 14 लाख रुपए का हिसाब नहीं दे पाए। जिसके बाद विशाखापट्टनम से विजिलेंस की टीम पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए नाइट एक्सप्रेस के माध्यम से अपने साथ विशाखापट्टनम लेकर गई है।

ये खबर भी पढ़िए...रायपुर , बिलासपुर में बैठेंगे पुलिस कमिश्नर... साय सरकार कर रही तैयारी

अधिकारी ऐसे कर रहा था हेराफेरी

दरअसल, केएसके पटनायक टिकटों के पैसों को बैंक में जमा नहीं करवा रहे थे। बल्कि इस रकम को अपने पास में रखकर बैंक की फर्जी रसीद ही बुक्स में दर्शा रहे थे। वहीं जब ऑडिट की टीम ने जनरेट किए गए टिकट, उनकी राशि और रेलवे के खातों में जमा की गई राशि के साथ रेलवे के बैंक खाते की स्टेटमेंट का मिलान किया तो इसमें उन्हें गड़बड़ी मिली।

ये खबर भी पढ़िए...सेंट विसेंट पलोटी स्कूल में टॉयलेट का फ्लश दबाते ही धमाका, बच्ची झुलसी

इसी गड़बड़ी को पड़कर उन्होंने विलिजेंस विभाग को इसकी सूचना दी थी। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में गबन का ऐसा पहला मामला सामने आया है। बुकिंग सुपरवाइजर के रूप में केएसके पटनायक बस्तर के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट बुकिंग सेगमेंट के प्रमुख हैं। वहीं रोजाना करीब 150 से ज्यादा यात्री टिकट बुक करवाने पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों को खेती और युवाओं को खेल में मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग

FAQ

  1. जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर केएसके पटनायक पर क्या आरोप लगाया गया है?
    केएसके पटनायक पर 14 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया गया है। रेलवे की ऑडिट टीम ने पाया कि वे टिकटों के पैसों को बैंक में जमा नहीं करवा रहे थे और फर्जी रसीदें बुक्स में दर्शा रहे थे। जांच के बाद विजिलेंस टीम उन्हें पूछताछ के लिए विशाखापट्टनम लेकर गई।
  2. गबन का खुलासा कैसे हुआ?
    रेलवे की ऑडिट टीम ने टिकटों की राशि और रेलवे के बैंक खाते में जमा किए गए पैसों का मिलान किया, जिसमें गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद टीम ने विजिलेंस विभाग को सूचना दी, जिसके आधार पर केएसके पटनायक की जांच की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।
  3. केएसके पटनायक रेलवे में किस पद पर कार्यरत थे और उनकी जिम्मेदारियां क्या थीं?
    केएसके पटनायक जगदलपुर रेलवे स्टेशन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर थे। वे बस्तर के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट बुकिंग सेगमेंट के प्रमुख थे और टिकटों की बुकिंग एवं बैंक में राशि जमा करने की जिम्मेदारी संभालते थे।
ये खबर भी पढ़िए...MLA देवेंद्र यादव बलौदा बाजार हिंसा केस में जेल से रिहा...बर्थडे गिफ्ट

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • jagdalpur railway station
  • Railway Station
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज