बारिश देगी गर्मी से राहत, तापमान भी गिरेगा

Krishna Kumar Sikander | Apr 10, 2025, 15:10 IST
Share
Rain will give relief from heat temperature also drop the sootr
Rain will give relief from heat temperature also drop the sootr Photograph: (Rain will give relief from heat temperature also drop the sootr)

छत्तीसगढ़ में आगामी 24 घंटों में बादलों की गर्जना के बीच एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो दिनों में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में बादलों की गर्जना के बीच एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ में एक या दो जगहों पर बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही आगामी तीन दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिराने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो जगहों से हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति लागू

छत्तीसगढ़ में दो द्रोणिकाएं सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। यह सिस्टम अब उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि इसका प्रभाव कम होता जाएगा। हालांकि छत्तीसगढ़ में इसका असर बने रहने की संभावना है। इस समय दो अलग-अलग द्रोणिकाएं सक्रिय हैं। एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक और बंगाल तक फैली है।

ये खबर भी पढ़ें... अब राज्यपाल को लेना होगा लंबित विधेयकों पर फैसला, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

आकाश में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर के आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। अगले तीन दिनों बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम बदलने से रात के तापमान में गिरावट आई और पारा 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि अब दिन में गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान पारा 40 डिग्री के पार होने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें... राज पान पैलेस में फिर पड़ा छापा, दोनों कारोबारी भाई गिरफ्तार

गर्मी से सभी का हाल बेहाल

भीषण गर्मी के कारण सभी का हाल बेहाल है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक होने के कारण लोगों को कूलर और एसी में रहना पड़ रहा है। कड़ी धूप के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। इस बीच, मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई है। यह राहत देने वाली खबर है।

ये खबर भी पढ़ें... विमान में फंसे सांसद-विधायक... दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट बिगड़ी

Tags : Rain | Relief from heat | Temperature Dropped | CG News | गर्मी से राहत | तापमान गिरा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • Rain
  • बारिश
  • गर्मी से राहत
  • Relief from heat
  • Temperature Dropped
  • तापमान गिरा
लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त

By Ashish Bhardwaj

लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं

By Sanjay Gupta

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

By Jageshwar prasad

जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं

By Amresh Kushwaha

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

By Aman Vaishnav

चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड