वोटिंग के बीच राजधानी में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती....देखें वीडियो

Marut raj | Feb 11, 2025, 18:20 IST
Share
Raipur 60 lakh robbery the sootr
Raipur 60 lakh robbery the sootr

Raipur 60 lakh robbery : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। शहर के बीचों-बीच चार अपराधी मिलिट्री की ड्रेस पहनकर एक घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए

Raipur 60 lakh robbery : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। शहर के बीचों-बीच चार अपराधी मिलिट्री की ड्रेस पहनकर एक घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर 60 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने खुद को लाल सलाम गैंग का सदस्य बताया।

ये खबर भी पढ़ें... ATS ने तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, इराक जाने रायपुर बनाया ट्रांजिट सेंटर

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में हुई। पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी और 60 लाख रुपये घर में रखे थे। मंगलवार को चार डकैतों ने मिलिट्री ड्रेस में घर में घुसकर पिस्टल तान दी और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखी नकदी लेकर भाग निकले।

ये खबर भी पढ़ें... महिला हेडमास्टर की कमर में सरेबाजार डाला हाथ... FIR के बाद टीचर फरार

पुलिस ने जांचशुरू की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी (क्राइम) संदीप मित्तल ने बताया कि डकैती की सूचना मिलते ही टीम जांच में जुट गई है। डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है और शहर के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... मुस्लिम युवक आदिवासी लड़कियों को जिस्म के बाजार में बेच रहे..बड़ा संकट

CCTV फुटेज से मिले सुराग

पुलिस को घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मिला है। इसमें बदमाश मिलिट्री की वर्दी में घर में घुसते नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें.... पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को फंसा रहे जाल में

Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg raipur news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा