नवा रायपुर ब्लू वॉटर में हादसों पर लगाम, अब पूरी तरह प्रतिबंधित होगा क्षेत्र

Aishwarya Dwivedi | Aug 22, 2026, 16:36 IST
Share
रायपुर-नीला-पानी
रायपुर-नीला-पानी

नवा रायपुर के ब्लू वॉटर में शर्त लगाकर तैरने उतरा युवक आदिल खान गहरे पानी में डूब गया। चार दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर प्रशासन ने क्षेत्र को प्रतिबंधित कर फेंसिंग का निर्णय लिया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नवा रायपुर के प्रसिद्ध ब्लू वॉटर क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं।
  • तालाब पार करने की शर्त लगाने पर आदिल खान गहरे पानी में डूब गया।
  • घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी युवक का शव नहीं मिला है।
  • प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस पूरे इलाके को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।
  • हादसे को रोकने के लिए जल्द ही पूरे क्षेत्र की फेंसिंग की जाएगी।

प्रशासन का कड़ा कदम

नवा रायपुर स्थित प्रसिद्ध ब्लू वॉटर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया जाएगा।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हादसों को रोकने के लिए इलाके की फेंसिंग होगी। आम जनता का प्रवेश यहाँ पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

चौथे दिन भी तलाश जारी

माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वॉटर में बुधवार शाम यह हादसा हुआ था। आदिल खान अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। तालाब पार करने की शर्त के चक्कर में वह गहराई में समा गया।

घटना के 72 घंटे से अधिक बीत चुके हैं। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं। लेकिन अब तक आदिल का शव नहीं मिल पाया है।

रेस्क्यू में आ रही दिक्कत

एनडीआरएफ के एक सदस्य ने बताया कि यह खदान दो सौ फीट से ज्यादा गहरी है। पानी के पचास फीट नीचे जाने पर तापमान बहुत कम हो जाता है।

अत्यधिक ठंड के कारण स्कूबा डाइवरों के हाथ-पात्र कांपने लगते हैं। पानी ठंडा होने के कारण शव अभी तक ऊपर नहीं तैर पाया है। अब हाई रेजोल्यूशन कैमरों की मदद से तलाश की जाएगी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँच गए। आदिल के पिता लगातार रेस्क्यू टीम से गुहार लगा रहे हैं। बिना घरवालों को बताए आदिल दोस्तों के साथ निकला था। शाम को दोस्तों के जरिए डूबने की सूचना मिली थी। तब से परिजन घटनास्थल पर ही डटे हुए हैं।

FAQ

  1. नवा रायपुर का ब्लू वॉटर कहाँ स्थित है?
    उत्तर: यह ब्लू वॉटर नवा रायपुर के माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकटी इलाके में स्थित है, जो एक पुरानी गहरी खदान है।
  2. नवा रायपुर के ब्लू वॉटर में क्या हादसा हुआ है?
    उत्तर: यहाँ तालाब (खदान) पार करने की शर्त लगाने के चक्कर में आदिल खान नाम का युवक गहरे पानी में डूब गया, जिसकी तलाश अभी भी जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छात्र ने शिक्षक से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 1 करोड़ 54 लाख रुपए

शिक्षा मंत्री के जिले में GEN-ALFA का गुस्सा, शिक्षक मांगते हुए किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ शिक्षा में नई व्यवस्था : अब छात्रों के प्रदर्शन से तय होगी शिक्षकों की रेटिंग

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Tags:
  • एनडीआरएफ
  • रेस्क्यू टीम
  • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • नवा रायपुर
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी

By Ashish Bhardwaj

सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा

By Sanjay Gupta

पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में

By Jageshwar prasad

Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी

By Manya Jain

नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी

By Manya Jain

MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा

By Ashish Bhardwaj

मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा