साइबर ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका, फाइल डाउनलोड करते ही कारोबारी का अकाउंट खाली

Pravesh Shukla | Aug 06, 2025, 17:12 IST
Share
raipur-businessman-apk-scam the sootr
raipur-businessman-apk-scam the sootr

एक कारोबारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है। ठगों ने उसे व्हाट्सऐप पर APK फाइल भेजा, जिसे डाउनलोड करते ही कारोबारी का मोबाइल हैक हो गया। फिर ठगों ने 38 ट्रांजैक्शन में बैंक अकाउंट खाली कर दिया।

रायपुर में एककारोबारीसाइबरफ्रॉडका शिकार हो गया है। ठगों ने उसेव्हाट्सऐपपरAPKफाइल भेजा, जिसेडाउनलोडकरते हीकारोबारीका मोबाइलहैकहो गया। फिर ठगों ने 38ट्रांजैक्शनमें बैंक अकाउंट खाली कर दिया।कारोबारीके करीब 12 लाख से ज्यादा पैसे ठगों ने पार कर दिए हैं। इसके बादकारोबारीने राखी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षक भर्ती: रायपुर,सुकमा और कोरबा में शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

कारोबारी को ऐसे हुआ शक

पीड़ित महेश कुमार साहू के मुताबिक उसकीट्रैक्टररिपेयरिंगकीवर्कशॉपहै। 17 जुलाई को उसकेव्हाट्सऐपनंबर परTAFE SPARE REPAIREनाम केव्हाट्सऐपग्रुप मेंPMकिसानयोजना से जुड़ी एकAPKफाइलभेजी गई। जिस नंबर से फाइल आई उस नंबर के व्यक्ति ने कहा कि उसने कोई फाइल नहीं भेजी है। लेकिन कुछ देर बाद महेश के मोबाइल कीबैटरीगर्म होनी होने लगी और फोन बार-बारहैंगकरने लगा। इससे महेश को शक हुआ कि उसका फोनहैकहो गया है।

दो दिन बाद मोबाइल नंबर हुआ बंद

19 जुलाई को महेश किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी उसका फोन अचानक बंद हो गया। इसके बाद जब कोई उसके मोबाइल नंबर अपने फोन कर रहे थे तोवोडायवर्टहोकरपुणे, महाराष्ट्र के किसी व्यक्ति के पास जाने लगा। महेश ने तुरंत टेलीकॉमकंपनी के ऑफिस जाकरसिमबंद होने की शिकायत की।

पढ़ें: बीजापुर नक्सल एनकाउंटर: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मैच नहीं हुआ फोटो

जब उसने नयासिमलेने के लिएबायोमेट्रिकऔर फोटो दिया, तो वह मैच नहीं हुआ। इसके बाद उसे आधार कार्डअपडेटकराने के लिए कहा गया। इसी बीच महेश को पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से रुपए कीट्रांजैक्शनहुए हैं।

38 ट्रांजैक्शन में 12 लाख निकाले

ठग नेAPKफाइलकीआड़ मेंमालवेयरयावायरसभेजकर महेश का मोबाइलहैककर लिया। फिर मोबाइल नंबर सेओटीपीमंगवा कर करीब 38ट्रांजैक्शनमें 12 लाख 3 हजार रुपए पार कर दिए। ठग ने पीड़ित के बैंकऑफ़बड़ोदामहाराष्ट्र के अकाउंट से रकम निकालकर अलग-अलग बैंक और खातों मेंट्रांसफरकी।

पढ़ें: ईसाई से हिंदू बने 35 आदिवासी परिवार, जूदेव ने पैर धोकर कराई घर वापसी

व्यापारी से कैसे हुई ठगी ?

पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर

  • APK फाइल से मोबाइल हैक: रायपुर के कारोबारी महेश कुमार साहू को व्हाट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी गई, जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।
  • फोन हैंग और बैटरी गर्म होने से हुआ शक: फाइल डाउनलोड के बाद फोन बार-बार हैंग होने लगा और बैटरी गर्म होने लगी, जिससे उन्हें शक हुआ कि फोन हैक हो गया है।
  • सिम कार्ड हुआ बंद और कॉल डायवर्ट: दो दिन बाद उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया और कॉल पुणे के किसी व्यक्ति के पास डायवर्ट होने लगे। नया सिम लेने पर बायोमेट्रिक मैच नहीं हुआ।
  • 12 लाख रुपए की ठगी: हैकर्स ने मोबाइल से ओटीपी लेकर 38 ट्रांजैक्शन के जरिए बैंक अकाउंट से ₹12.03 लाख निकाल लिए और अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
  • FIR दर्ज, जांच जारी: महेश ने राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

खातों की जांच कर रही पुलिस

खाते से रुपए कटने के बाद महेश को इस बात का एहसास हुआ किवोठगी का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने राखी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।फिलहाल इस मामले में राखी थाना प्रभारी आशीष राजपूत का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।साइबरकी मदद से पुलिस मामले में जांच कर रही है। रकम को किन खातों में भेजा गया है इसकी जांच जारी है।

पढ़ें; बीजेपी के पूर्व विधायक आहूजा ने वसुंधरा-गहलोत पर कसा तंज, कहा-दोनों ने कोई काम नहीं किया

FAQ

  1. सवाल 1: APK फाइल क्या होती है और यह खतरनाक कैसे बन सकती है?
    जवाब: APK फाइल (Android Package File) एंड्रॉइड एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने के लिए होती है। अगर यह फाइल किसी संदिग्ध स्रोत से आई हो, तो इसमें मालवेयर हो सकता है जो डिवाइस को हैक कर सकता है।
  2. सवाल 2: मोबाइल हैक होने पर तुरंत क्या करें?
    जवाब: अगर आपको फोन में असामान्य गतिविधियां दिखें जैसे कि गर्म होना, हैंग होना या कॉल डायवर्ट होना, तो तुरंत मोबाइल को स्विच ऑफ करें, SIM ब्लॉक करवाएं और नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट करें।
  3. सवाल 3 : साइबर ठगी में पैसे वापस मिलने की क्या संभावना है?
    जवाब: अगर रिपोर्ट समय पर दर्ज की जाए और बैंक तथा साइबर सेल को तुरंत सूचना दी जाए, तो ट्रांजैक्शन को ट्रेस कर रिकवरी संभव है, हालांकि इसमें समय लग सकता है।
Cyber fraud | Chhattisgarh Cyber fraud | chhattisgarh cyber fraud news | cyber fraud chhattisgarh | whatsaap apk file | apk file fraud | bank fraud | रायपुर में कारोबारी से साइबर फ्रॉड | साइबर फ्रॉड | छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड | साइबर फ्रॉड से कैसे बचें | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | रायपुर में कारोबारी से ठगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • छत्तीसगढ़ साइबर फ्रॉड
  • bank fraud
  • Cyber ​​fraud
  • साइबर फ्रॉड
  • साइबर फ्रॉड से कैसे बचें
  • Chhattisgarh Cyber fraud
  • chhattisgarh cyber fraud news
  • apk file fraud
  • whatsaap apk file
  • cyber fraud chhattisgarh
  • रायपुर में कारोबारी से साइबर फ्रॉड
  • रायपुर में कारोबारी से ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच