राहुल के बाद वेणुगोपाल की चेतावनी, जिला अध्यक्षों से कहा काम करो वर्ना आउट

Arun Tiwari | Jun 26, 2026, 18:56 IST
Share
राहुल के बाद वेणुगोपाल की दोटूक
राहुल के बाद वेणुगोपाल की दोटूक

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिला अध्यक्षों को प्रदर्शन सुधारने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नियुक्तियां स्थायी नहीं हैं। अगले छह महीने में कामकाज की समीक्षा होगी। संगठन विस्तार में कमजोर अध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला

Raipur : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को बड़े नेताओं की खरी खरी सुननी पड़ रही है। राहुल गांधी के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी जिला अध्यक्षों को चेतावनी दे दी। वेणुगोपाल ने कहा कि परफॉर्मेंस के आधार पर उनके भविष्य का फैसला होगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति परमानेंट नहीं है।

उन्होंने कहा कि काम करो नहीं तो आउट कर दिए जाओगे। दिल्ली से ही उनके हर काम को देखा जा रहा है। अगले छह महीने में यह तय हो जाएगा कि कौन रहेगा और कौन बाहर जाएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि काम के आधार पर कोई भी आगे निकल सकता है।

यह कुर्सी परमानेंट नहीं

छत्तीसगढ़ के अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर से पार्टी के नए जिला अध्यक्षों के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला अध्यक्ष बन जाना अंतिम उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की शुरुआत है।

उन्होंने संकेत दिया कि अगले छह महीने जिला अध्यक्षों के लिए परीक्षा की अवधि होगी और उनके प्रदर्शन के आधार पर ही भविष्य तय किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में वेणुगोपाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों से साफ शब्दों में कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्तियां स्थायी नहीं मानी जाएंगी।

संगठन प्रत्येक जिलाध्यक्ष के कामकाज, सक्रियता, जनसंपर्क, संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और जनआंदोलनों में भागीदारी की नियमित समीक्षा करेगा। जो नेता तय मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें पद से हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस पर टिकी है कुर्सी

कांग्रेस ने प्रदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की थी उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि नियुक्तियां केवल संगठनात्मक संतुलन के आधार पर नहीं, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर भी परखी जाएंगी। अभनपुर के प्रशिक्षण शिविर में वेणुगोपाल ने इस नीति को सार्वजनिक रूप से दोहराते हुए साफ संकेत दिया कि अब संगठन में जवाबदेही की संस्कृति लागू होगी।

पार्टी के भीतर इस नए फार्मूले को वर्क ऑर आउट मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी अब केवल गुटीय समीकरणों के आधार पर संगठन नहीं चलाना चाहती। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ऐसे नेताओं को आगे लाना चाहती है

जो लगातार जनता के बीच सक्रिय रहें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। यही कारण है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों को गांव-गांव जाकर जनसंवाद करने, स्थानीय मुद्दों को समझने और उनकी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

चुनावी मोड में कांग्रेस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व अब संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी कर रहा है। पार्टी चाहती है कि जिला अध्यक्ष केवल कार्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी निभाएं।

इसी रणनीति के तहत उन्हें नियमित फील्ड विजिट और संगठन विस्तार के लक्ष्य भी दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि भविष्य का भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या चरणदास महंत इन्हीं जिला अध्यक्षों की कतार से निकल सकता है।

अब केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उसका दूसरा पक्ष भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि बड़ा नेता बनने का रास्ता केवल पद से नहीं, बल्कि प्रदर्शन और मेहनत से होकर गुजरता है। संगठन में निष्क्रियता के लिए कोई जगह नहीं होगी और केवल वही नेता आगे बढ़ेंगे जो जमीन पर काम करके अपनी क्षमता साबित करेंगे।

दूसरे राज्यों में भी यही मॉडल

वेणुगोपाल ने प्रशिक्षण शिविर में यह भी बताया कि कांग्रेस देशभर में संगठन सृजन अभियान चला रही है। अब तक नौ राज्यों में इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी यह मॉडल लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक संगठन को मजबूत करना है। अभनपुर का प्रशिक्षण शिविर भी इसी राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब संगठन में पद प्रतिष्ठा से ज्यादा महत्व प्रदर्शन का होगा।

अगले छह महीने नए जिला अध्यक्षों के लिए केवल संगठन चलाने का नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का भी समय होगा। उनका रिपोर्ट कार्ड ही तय करेगा कि वे भविष्य में कांग्रेस संगठन की नई नेतृत्व टीम का हिस्सा बनेंगे या फिर उनकी जगह किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा।

IMP FACTS

कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के लिए वर्क ऑर आउट मॉडल लागू किया

अगले 6 महीने का प्रदर्शन समीक्षा पीरियड तय किया गया

संगठन में नियुक्तियां स्थायी नहीं मानी जाएंगी

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

कमजोर प्रदर्शन पर पद से हटाने और नए चेहरों को मौका देने का संकेत

राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने एक ही सख्त संदेश दिया

पूरा फोकस अब 2026 चुनावी तैयारी और ग्राउंड एक्टिविटी पर है

FAQ

  1. कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को क्या चेतावनी दी?
    जिला अध्यक्षों को कहा गया है कि प्रदर्शन के आधार पर ही पद पर बने रहेंगे।
  2. कितने समय में प्रदर्शन की समीक्षा होगी?
    अगले छह महीने में सभी जिला अध्यक्षों का कामकाज आंका जाएगा।
  3. पार्टी का नया फोकस क्या है?
    कांग्रेस अब बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जमीनी सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

यह खबरें भी पढ़े...

राहुल गांधी को बड़ी राहत: कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामला खत्म, हाईकोर्ट ने बंद की सभी कार्यवाही

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया मैनेजमेंट से लेकर AI तक सीखेंगे पार्टी वर्कर, खुद देना होगा खर्चा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला

भूपेश बघेल का संगीन आरोप, महमूद गजनवी ने सोमनाथ तो RSS-VHP ने राम मंदिर लूटा

Tags:
  • राहुल गांधी
  • भूपेश बघेल
  • टीएस सिंहदेव
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
  • कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा