रायपुर क्राइम ब्रांच पर बिजनेसमैन ने लगाया 2 लाख चोरी का आरोप, एक कांस्टेबल सस्पेंड, जांच जारी
Harrison Masih | Oct 22, 2025, 17:36 IST
raipur-crime-branch-constable-suspended-2-lakh-cash-theft-case the sootr
दुर्ग के बिजनेसमैन ने दावा किया कि रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के बहाने उनकी कार से ₹2 लाख कैश गायब कर दिए। शिकायत के बाद रायपुर SSP ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है।
Raipur. राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच पर इन दिनों गंभीर आरोप लगे हैं। दुर्ग के एक बिजनेसमैन मयंक गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच के पांच अधिकारियों ने उनकी कार से 2 लाख रूपए नकद चुरा लिए। बिजनेसमैन ने मामले की शिकायत दुर्ग एसएसपी को दी, जिसके बाद शिकायत को रायपुर एसएसपी को जांच के लिए फॉरवर्ड किया गया।
घटना के बाद रायपुर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही टीम के बाकी चार सदस्यों पर भी संदेह जताया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी पाउडर तस्करी का किया भंडाफोड़, 40 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम को एक संदिग्ध कार के बारे में जानकारी मिली थी। टीम ने कार का पीछा करते हुए कुम्हारी से दुर्ग के पद्मनाभपुर इलाके तक पीछा किया। इस दौरान संदिग्ध कार पुलिस को चकमा देकर निकल गई, लेकिन टीम वहीं रुक गई और बिजनेसमैन मयंक गोस्वामी के घर पहुंच गई।
मयंक गोस्वामी ने बताया कि वह धमतरी से अपने घर लौटे ही थे कि तभी पुलिस की गाड़ी उनके पीछे आकर रुकी। टीम ने बिना किसी वॉर्निंग के उन्हें कार से बाहर निकाला और तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान कार में रखे दो लाख रुपये गायब हो गए। बिजनेसमैन ने बताया कि टीम में प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी और अमित समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल थे।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस की Instagram आईडी हैक: हैकर ने पोस्ट की अश्लील वीडियो और एलन मस्क की फोटो
मयंक गोस्वामी ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस को CCTV फुटेज भी सौंपी है, जिसमें कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला को कार के पास देखा जा सकता है। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियाँ दिखने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
इस घटना से रायपुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। रायपुर एसएसपी ने कहा है कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता या आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जांच जारी है और अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने भी मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और वीडियो साक्ष्य रायपुर पुलिस को सौंप दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... महुआ मोइत्रा ने रायपुर पुलिस को कहा बेवकूफ, बोलीं- BJP आकाओं के इशारे पर काम बंद करें
घटना के बाद रायपुर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल प्रशांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही टीम के बाकी चार सदस्यों पर भी संदेह जताया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमडी पाउडर तस्करी का किया भंडाफोड़, 40 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
मयंक गोस्वामी ने बताया कि वह धमतरी से अपने घर लौटे ही थे कि तभी पुलिस की गाड़ी उनके पीछे आकर रुकी। टीम ने बिना किसी वॉर्निंग के उन्हें कार से बाहर निकाला और तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान कार में रखे दो लाख रुपये गायब हो गए। बिजनेसमैन ने बताया कि टीम में प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी और अमित समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल थे।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस किराए की गाड़ियों में फूंक देती है 50 करोड़ रुपए, 40 करोड़ की बुलेरो का उपयोग नहीं
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पुलिस की Instagram आईडी हैक: हैकर ने पोस्ट की अश्लील वीडियो और एलन मस्क की फोटो
रायपुर क्राइम ब्रांच पर चोरी का आरोप: ऐसे समझें मामला
|
CCTV फुटेज से खुलासा
विभाग में मचा हड़कंप
ये खबर भी पढ़ें... महुआ मोइत्रा ने रायपुर पुलिस को कहा बेवकूफ, बोलीं- BJP आकाओं के इशारे पर काम बंद करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman