रायपुर में पाकिस्तान से ड्रग सप्लाई,1 करोड़ की हेरोइन खपाई,22 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
Harrison Masih | Published:
raipur-drugs-racket-pakistan-connection-heroin-smuggling the sootr
रायपुर में नशे का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़ा ड्रग्स सिंडीकेट पकड़ा गया।
Pakistan-Raipur drug smuggling: रायपुर में नशे के कारोबार का अब तक का सबसे बड़ा पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े ड्रग्स सिंडीकेट का खुलासा किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीनों में रायपुर में करीब ₹1 करोड़ की हेरोइन खपाई गई। अब तक 22 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
ये खबर भी पढ़ें...
पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बिक रही... 350 अकाउंट फ्रीज
जांच में सामने आया है कि आरोपी युवाओं को नशे का आदी बनाकर उन्हें ड्रग पेडलर्स के नेटवर्क में शामिल करते थे। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑर्डर लेते और नशे की पुड़िया डिस्पोजेबल पैक में तय जगह पर छोड़ देते थे। ग्राहक को वीडियो कॉल के जरिए लोकेशन बताई जाती थी।
ये खबर भी पढ़ें...
ड्रग्स तस्करों से कनेक्शन, ED करेगी जांच... छात्रा ने दे डाले 10 लाख
जांच में पता चला कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान से पंजाब ड्रग कनेक्शन से जुड़ा है। इंटरनेशनल स्मगलर लवजीत सिंह और सिंडीकेट चीफ सुवित श्रीवास्तव समेत 22 लोगों को जेल भेजा गया है। नेटवर्क से जुड़े कई आरोपी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से भी ताल्लुक रखते हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कई राज्यों तक फैला हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, यह सिंडीकेट राजधानी के लगभग हर इलाके में सक्रिय था। अवंति विहार, शंकर नगर, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और बीरगांव जैसे इलाकों से नशेड़ी और पैडलर्स पकड़े गए हैं। अनुमान है कि करीब 300 से ज्यादा युवा इस नेटवर्क की गिरफ्त में आ चुके थे।
ये खबर भी पढ़ें...
पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक नशे की डिलीवरी: रायपुर में 9 तस्कर गिरफ्तार,1 करोड़ की हेरोइन जब्त
सूत्रों का कहना है कि इस नेटवर्क से शहर के बड़े कारोबारी, नेताओं और अधिकारियों के बच्चों के नाम भी जुड़ रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी बड़े नाम को गिरफ्तार नहीं किया है। लेकिन जांच को और तेज कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे हेडमास्टर साहब, DEO ने किया निलंबित
पुलिस अब तक 22 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां की जाएंगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है और दावा किया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में फैला यह नशे का जाल अब पूरी तरह से शिकंजे में आ रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें...
पाकिस्तान की ड्रग्स रायपुर में बिक रही... 350 अकाउंट फ्रीज
व्हाट्सएप ग्रुप से चलता था ड्रग्स सिंडीकेट
चॉइस सेंटर और पान ठेले की आड़ में धंधा
पुलिस ने गोगांव गुढ़ियारी निवासी प्रदीप गेंड्रे और मोमिनपारा निवासी फरहान रजा को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी चॉइस सेंटर के जरिए नशे का कारोबार करता था जबकि दूसरा पान ठेले की आड़ में हेरोइन सप्लाई करता था। दोनों के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किए गए हैं। इनके खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।
ड्रग्स तस्करों से कनेक्शन, ED करेगी जांच... छात्रा ने दे डाले 10 लाख
पाकिस्तान से पंजाब और फिर रायपुर तक तस्करी
हर वार्ड में फैला था नशे का जाल
ये खबर भी पढ़ें...
पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक नशे की डिलीवरी: रायपुर में 9 तस्कर गिरफ्तार,1 करोड़ की हेरोइन जब्त
बड़े नाम भी शक के दायरे में
क्या है पाकिस्तान-रायपुर ड्रग्स तस्करी मामला?
|
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे हेडमास्टर साहब, DEO ने किया निलंबित
पुलिस का दावा – और भी गिरफ्तारी होगी
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari