जनता में सिविक सेंस डेवलप करेगी सरकार, नगरीय प्रशासन बना रहा हाईटेक वॉररुम, मनचलों, अवैध निर्माण और आपदा पर नजर
VINAY VERMA | Oct 09, 2026, 19:33 IST
सिविक सेंस सिखाएगी छत्तीसगढ़ सरकार
सड़क पर जहां मर्जी वहां थूकना, उल्टी दिशा में गाड़ी दौड़ाना और मनचाहे तरीके से शहर की सूरत बिगाड़ना अब भारी पड़ने वाला है। राजधानी रायपुर में जनता की आदतों को सुधारने और लापरवाह अफसरों की नकेल कसने के लिए सरकार ने हाईटेक वॉर रूम का चक्रव्यूह तैयार कर लिया है।
जयस्तंभ चौक वाली मल्टीलेवल पार्किंग के तीसरे माले पर चल रहे आईटीएमएस वॉर रूम में नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने खुद धावा बोला। उन्होंने दो टूक कह दिया है कि सिर्फ बातों से बात नहीं बनेगी, अब शहर के हर बाशिंदे में सिविक सेंस यानी नागरिक जिम्मेदारी जगाने के लिए डंडा और समझाइश दोनों साथ चलेंगे।
शहर को अपनी जागीर समझने वालों के लिए अब वॉर रूम की तीसरी आंख चौबीसों घंटे खुली रहेगी। जहां किसी ने बिना इजाजत सड़क खोदी या धड़ल्ले से अवैध निर्माण खड़ा किया, कंट्रोल रूम से तुरंत पुलिस और निगम का बुलडोजर रवाना होगा। सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले बिल्डरों और ठेकेदारों को साफ संदेश दे दिया गया है कि जनता की जान से खिलवाड़ हुआ तो सीधा जेल का रास्ता नापना पड़ेगा।
चौराहों पर मंडराने वाले मनचलों और शोहदों की खैर नहीं है। वॉर रूम के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरे अब सिर्फ गाड़ियां नहीं गिनेंगे, बल्कि शहर की बेटियों की सुरक्षा का पक्का पहरा देंगे। किसी भी सुनसान मोड़ या भीड़भाड़ वाले बाजार में कोई संदिग्ध हरकत दिखी तो पलक झपकते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी। इसके साथ ही बरसात में जलभराव या आगजनी जैसी किसी भी आपदा में मदद के लिए भी यह कंट्रोल रूम इमरजेंसी मोड में काम करेगा।
सड़कों को कूड़ेदान समझने वाले लोगों और आराम फरमाने वाले सफाईकर्मियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। स्क्रीन पर कहीं भी कचरे का ढेर नजर आते ही संबंधित इलाके के सफाई अमले पर गाज गिरेगी। प्रमुख सचिव ने साफ हिदायत दी है कि बाजारों और रिहायशी इलाकों में सफाई की ऐसी चाक-चौबंद व्यवस्था हो कि रायपुर वाकई स्मार्ट नजर आए, कागजों पर नहीं।
ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना और बीच सड़क गाड़ी अड़ा देना अब नहीं चलेगा। ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और नगर निगम की संयुक्त टोली सड़कों पर उतरेगी और गाड़ियों के दबाव के हिसाब से रास्ते तय करेगी। अफसरों को साफ फरमान है कि केवल चालान काटकर पल्ला मत झाड़ो, लोगों को नियम कायदे सिखाओ ताकि राजधानी की सड़कें रेंगने के बजाय दौड़ सकें।
बददिमागी और मनमानी पर ताला
बहू-बेटियों की राह में पहरा
कचरे पर गिरेगी तुरंत गाज
जाम और बेतरतीब चाल पर लगाम
- आईटीएमएस वॉर रूम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
आईटीएमएस वॉर रूम का मुख्य उद्देश्य शहर में नागरिक जिम्मेदारी और सिविक सेंस को जागरूक करना है, ताकि अवैध निर्माण और कानून-व्यवस्था की समस्याओं को तुरंत सुलझाया जा सके। - सड़क पर अवैध निर्माण से पड़े कचरे की स्थिति में नागरिक क्या कर सकते हैं?
नागरिक किसी भी अवैध निर्माण या कचरे की स्थिति की सूचना तुरंत वॉर रूम को दे सकते हैं, जिससे पुलिस और निगम की टीम तुरंत कार्रवाई कर सके। - वॉर रूम किस प्रकार से शहर की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा?
वॉर रूम में लगे कैमरे शहर की बेटियों की सुरक्षा के लिए चौकस रहेंगे, किसी भी संदिग्ध हरकत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर तुरंत पहुंच जाएगी।
जयपुर में 22 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल,CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप
By Raghvendra Singh Rathore
महिला पटवारियों को जबरन बुलाकर काम कराने के आरोप पर बवाल, हड़ताल के बीच ग्रामीण काम कराने का दबाव
By Neel Tiwari
सरकार के पाले में आए नक्सलियों के खत्म होंगे केस, गंभीर अपराध पर नहीं मिलेगी रियायत
By Arun Tiwari
ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई, पिता नवनिधि शर्मा ने लगाई याचिका
By Neel Tiwari
राजस्थान में अपराध घटने का दावा, पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी
By Raghvendra Singh Rathore
राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन
By Sanjay Gupta