बिना लैब टेस्ट तहसील भवन खतरनाक घोषित, अब तोड़ने की तैयारी, 11 करोड़ के खेल के आरोप

VINAY VERMA | May 19, 2026, 13:33 IST
Share
raipur-old-tehsil-building-demolition-dispute
raipur-old-tehsil-building-demolition-dispute

रायपुर के पुराने तहसील भवन को बिना वैज्ञानिक स्ट्रक्चरल जांच और लैब टेस्ट के जर्जर घोषित कर दिया गया, अब उसके ध्वस्तीकरण की तैयारी पर विवाद खड़ा हो गया है। PWD ने केवल विजुअल निरीक्षण के आधार पर भवन हटाने की अनुशंसा की।

रायपुर के शास्त्री चौक स्थित पुराने तहसील कार्यालय भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इमारत को जर्जर घोषित कर उसे ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस भवन को तोड़ने की अनुशंसा की गई, उसकी न तो किसी अधिकृत इंजीनियरिंग लैब से स्ट्रक्चरल जांच कराई गई और न ही कोई वैज्ञानिक फिजिबिलिटी टेस्ट हुआ।

इसके बावजूद सीधे डिसमेंटलिंग का प्रस्ताव बनाकर 11.50 करोड़ रुपए के नए भवन की प्रशासनिक स्वीकृति तक हासिल कर ली गई। अब आरोप लग रहे हैं कि मामला केवल सुरक्षा का नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए के निर्माण बजट के खेल से जुड़ा है।

तय हो गई इमारत की किस्मत:

दस्तावेजों के मुताबिक PWD के उप अभियंता, एसडीओ और कार्यपालन अभियंता ने संयुक्त निरीक्षण के बाद भवन को अनुपयोगी घोषित कर दिया। रिपोर्ट में DPC खराब होने, सीलन, दीवारों में क्षति और भवन के पुराने होने का हवाला दिया गया। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई केवल विजुअल निरीक्षण के आधार पर आगे बढ़ाई गई। कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि भवन की नींव, लोड क्षमता, स्ट्रक्चरल स्थिरता या सामग्री की मजबूती की तकनीकी जांच किसी विशेषज्ञ संस्था से कराई गई हो।

112 साल पुराना बताने का आधार क्या?

PWD की रिपोर्ट में भवन को वर्ष 1914 में निर्मित यानी 112 साल पुराना बताया गया है। दावा किया गया कि यह अंग्रेजों के शासनकाल की इमारत है और ईंट-चूने से बनी हुई है।

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि भवन की उम्र तय करने का आधार क्या है? क्या कोई राजस्व रिकॉर्ड, नगर निगम दस्तावेज, निर्माण रजिस्टर या आधिकारिक प्रमाण पत्र मौजूद है? दस्तावेजों में ऐसा कोई प्रमाण संलग्न नहीं मिला। आरोप है कि अधिकारियों ने मनमाने तरीके से भवन को “112 साल पुराना” घोषित कर दिया।

धरोहर बचाने की जगह तोड़ने की जल्दबाजी क्यों?

विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिटिशकालीन कई इमारतें आज भी मजबूती से खड़ी हैं और वैज्ञानिक रेट्रोफिटिंग से दशकों तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस भवन को हेरिटेज स्ट्रक्चर मानकर संरक्षण की संभावना पर विचार किया गया?

क्या किसी आर्किटेक्ट, हेरिटेज विशेषज्ञ या संरक्षण एजेंसी से राय ली गई? दस्तावेज बताते हैं कि ऐसा कोई प्रयास नहीं हुआ। इसके उलट तेजी से फाइल आगे बढ़ी, भवन ध्वस्तीकरण की अनुशंसा हुई और नए मॉडर्न तहसील कार्यालय के लिए 11.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति तक ले ली गई।

प्रमाण पत्र ने भी साफ किया रास्ता:

कार्यपालन अभियंता और कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी प्रमाण पत्र में साफ लिखा गया कि भवन की अब किसी अन्य विभाग को आवश्यकता नहीं है और इसे ध्वस्त किया जाना आवश्यक है। यानी प्रशासनिक स्तर पर भी इमारत हटाने की पूरी जमीन तैयार कर दी गई। लेकिन यहां भी बड़ा सवाल यही है कि क्या जनता की संपत्ति और संभावित ऐतिहासिक धरोहर का फैसला केवल विभागीय नोटशीट और प्रमाण पत्रों के आधार पर लिया जा सकता है?

RTI से निकले दस्तावेजों ने बढ़ाई हलचल:

मामले में छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति के सचिव अविनाश साहू ने RTI के जरिए दस्तावेज हासिल किए हैं। उनका आरोप है कि पूरी प्रक्रिया में कई गंभीर खामियां हैं।

उनका कहना है कि यदि भवन 100 साल से अधिक पुराना है तो उसे ध्वस्त करने के लिए विशेष प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। लेकिन यहां न कोई लैब रिपोर्ट है, न तकनीकी परीक्षण, न स्वतंत्र विशेषज्ञ राय। केवल तीन अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर करोड़ों रुपए का नया निर्माण प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया।

अब उठ रहे हैं ये 5 बड़े सवाल

1. लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 को तहसील भवन निरीक्षण के निर्देश कब जारी हुए?
2. भवन को अत्यंत जर्जर बताने के लिए किसी लैबोरेटरी या तकनीकी उपकरण की रिपोर्ट कहां है?
3. भवन को 112 वर्ष पुराना बताने का आधिकारिक प्रमाण क्या है?
4. कलेक्टर रायपुर ने किस नियम के तहत डिसमेंटल सर्टिफिकेट जारी किया?
5. क्या किसी हेरिटेज या स्ट्रक्चरल विशेषज्ञ से स्वतंत्र राय ली गई?

सवाल सिर्फ भवन का नहीं, सिस्टम का भी:

पूरा मामला अब केवल एक पुराने तहसील भवन का नहीं रह गया है। सवाल सरकारी संपत्ति प्रबंधन, तकनीकी पारदर्शिता और करोड़ों रुपए की निर्माण स्वीकृति की प्रक्रिया पर उठ रहे हैं। बिना वैज्ञानिक परीक्षण के इतनी बड़ी कार्रवाई संदेह पैदा कर रही है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार स्वतंत्र तकनीकी जांच कराती है या फिर अंग्रेजों के दौर की यह इमारत सीधे बुलडोजर की भेंट चढ़ जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...

रायपुर के पुराने तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड दीमक की भेंट, कागज मिट्टी में तब्दील, शिफ्टिंग में भी लापरवाही

दुर्ग तहसील कार्यालय में मिलीं खामियां, कलेक्टर ने दो रीडरों को किया सस्पेंड, तीन नायब तहसीलदारों को थमाया नोटिस

स्कूल भवनों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट, जल्द होगा जर्जर भवनों का निर्माण

उच्च शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में सबसे बड़े कॉलेज का बुरा हाल, जर्जर भवन से गिरता प्लास्टर, लाइब्रेरी-कक्षाओं में जगह की कमी

Tags:
  • रायपुर
  • PWD
  • लोक निर्माण विभाग
  • जर्जर भवन
  • तहसील कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि