IPL : धोनी से भी ज्यादा पैसा बरसा MP के इस IPS अफसर के बेटे पर

Kanak Durga Jha | Nov 26, 2024, 14:38 IST
Share
 Chhattisgarh players will show their talent in IPL the sootr
Chhattisgarh players will show their talent in IPL the sootr

IPL 2025 : छत्तीसगढ़ के अजय की बोली 30 लाख रुपए और शशांक सिंह की बोली साढ़े 5 करोड़ रुपए में लगी है। अजय दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शमिल होंगे। वहीं शशांक पंजाब किंग्स की टीम में खेलेंगे। शशांक के पिता शैलेष सिंह MP में IPS अधिकारी हैं।

आईपीएल 2025 की नीलामी पूरी हो चुकी है, और अब टीमें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हैं। इस सीजन में आईपीएल के मैदान में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी दिखाई देंगे। आईपीएल 2025 के लिए अजय मंडल की बोली 30 रुपए में लगी है। अजय दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं शशांक सिंह को किंग्स पंजाब ने साढ़े पांच करोड़ में रिटेन किया है। शंशांक के पिता शैलेष सिंह MP में IPS अधिकारी हैं। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को 5 करोड़ मिले थे।

लेफ्ट हैंड से क्रिकेट खेलते हैं अजय

छत्तीसगढ़ के अजय मंडल को आईपीएल 2025 में बड़ा मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। अजय मंडल, जो राजनांदगांव से आते हैं और बाएं हाथ से क्रिकेट खेलते हैं। लेफ्टि होने की वजह से अजय क्रिकेट खेल के लिए बेहतरीन प्लयेर हैं। अजय मंडल छत्तीसगढ़ की राज्य टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।

सरकारी बैंक मैनेजर ने कस्टमर के नाम निकाल लिया लाखों को लोन, गिरफ्तार

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

धोनी के साथ खेल चुके है आईपीएल

अजय मंडल पिछले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे। हालांकि, उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बावजूद इसके, धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताए गए समय ने उनकी तकनीकी और मानसिक दृष्टिकोण को मजबूत किया, जो अब उनके आईपीएल करियर के लिए सहायक साबित हो सकता है।

KBC की तरह किसानों के साथ फास्टेस्ट फिंगर्स खेल रही सरकार

SBI ब्रांच स्टाफ ने महिला का अकाउंट कर दिया खाली , 420 का केस दर्ज

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे अजय मंडल

अजय मंडल का आईपीएल में चयन छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उनके दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेलने से राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी यह संदेश मिलेगा कि कड़ी मेहनत और सही अवसर मिलने पर कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। अजय मंडल की सफलता से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में एक नया जोश देखने को मिलेगा ।

FAQ

  1. अजय मंडल किस आईपीएल टीम में शामिल हुए हैं?
    अजय मंडल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए हैं।
  2. अजय मंडल का बेस प्राइस आईपीएल 2025 की नीलामी में कितना था?
    अजय मंडल का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।
  3. अजय मंडल किस राज्य से आते हैं?
    अजय मंडल छत्तीसगढ़ राज्य से आते हैं।
Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • IPL
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • Raipur
  • raipur news in hindi
  • आईपीएल में पंजाब किंग्स के शशांक सिंह
  • आईपीएल में शशांक सिंह का प्रदर्शन
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • IPL 2025
  • IPL 2025 Auction
  • अजय मंडल आईपीएल प्लेयर
  • अजय मंडल क्रिकेट खिलाड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज