कमिश्नरी के दायरे में नहीं आएगा नवा रायपुर और एयरपोर्ट, पुलिस आयुक्त के अंडर शहर एसपी से भी कम इलाका
Arun Tiwari | Jan 13, 2026, 15:01 IST
raipur-police-commissioner-system-implementation-issues-cg
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम की शुरुवात होने जा रही है। 23 जनवरी से शुरु होने वाली इस नई पुलिस व्यवस्था का जो खाका खींचा गया है उसमें बड़ी प्रशासनिक उलझन सामने आ रही है। पुलिस कमिश्नर का दायरा थोड़ा सीमित कर दिया गया है।
News in Short :
. कमिश्नर सिस्टम में प्रशासनिक उलझन
. कमिश्नर के दायरे में सिर्फ रायपुर शहर
. एयरपोर्ट और नवा रायपुर नहीं आएगा कमिश्नरी के दायरे में
. शहर एसपी के बराबर होगा पुलिस कमिश्नर का इलाका
News in Detail :
कमिश्नरी या एसपीगिरी :
कौन होगा पुलिस कमिश्नर, कैसे चलेगा सिस्टम इन सब बातों पर चर्चा की जा रही है। सरकार ने जो खाका खींचा है उसमें बड़ी प्रशासनिक उलझन सामने आ रही है। यह उलझन कमिश्रनरेट के एरिया को लेकर है।
ऐसे समझिए पुलिस कमिश्नर सिस्टम की उलझन :
माना एयरपोर्ट पर कोई वीवीआईपी आएगा तो ग्रामीण एसपी उसे रिसीव करेंगे और वीआईपी रोड पर आने के बाद फिर पुलिस कमिश्नर। रायपुर से मंत्रालय और विधानसभा जाने वाले मंत्रियों के लिए अब डबल पायलेटिंग की व्यवस्था करनी होगी। माना थाना से पहले तक रायपुर पुलिस कमिश्नर अपनी गाड़ी लगाएंगे और माना के आगे रायपुर ग्रामीण एसपी की व्यवस्था रहेगी।
गृह विभाग भी इस असलियत को जानता है कि शहरों के आउटर इलाकों में ही सबसे अधिक अपराध होते हैं और आउटर ही अपराधियों के ठौर-ठिकानों के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। यही इलाके पुलिस कमिश्नर के दायरे में नहीं होंगे।
कमिश्नर से पहले ओएसडी :
यही प्रक्रिया मुख्य सचिव बनने के दौरान होती है। उसी तरह रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी ओएसडी की नियुक्ति होने वाली है। पुलिस कमिश्नर का जिम्मा आईजी स्तर के अधिकारी को मिलेगा। दूसरे नंबर का पद ज्वाइंट कमिश्नर का होता है। इस पर डीआईजी लेवल के अधिकारी की पोस्टिंग की जाएगी।
कौन होगा पहला पुलिस कमिश्नर :
वे रायपुर के एसपी रह चुके हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस की दृष्टि से काफी अनुभवी हैं। लोकल होने की वजह से उनके अपने कंटेक्ट हैं। उनके माइनस प्वाइंट है कि अगले साल जनवरी में रिटायरमेंट है। यानी पोस्टिंग के बाद सिर्फ 11 महीने बचेगा। रामगोपाल गर्ग रायपुर के लिए नए होंगे।
रामगोपाल अगर पुलिस कमिश्नर बनते हैं तो रायपुर को समझने वाले डीआईजी को ज्वाइंट कमिश्नर बनाया जा सकता है। वो या तो अजातशत्रु हो सकते हैं या फिर शशिमोहन सिंह। या रजनेश सिंह या विजय अग्रवाल। बहरहाल कौन क्या बनेगा इसकी पर्ची अभी नहीं खुली है इसलिए अनुमान ही लगाया जा रहा है।
अब आगे क्या :
Important Points :
.कमिश्नर के पास धारा 144 लागू करने, धारा 188 के तहत कार्रवाई करने, गन लाइसेंस, आबकारी से संबंधित कार्रवाई और जिला बदर जैसे अधिकार
.रायपुर, छत्तीसगढ़ का पहला शहर जहां पर पुलिस कमिश्नर सिस्टम
.रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नर सिस्टम पर होगा विचार
Sootr knowledge :
CP के पास वे अधिकार होते हैं जो सुपरिटेंडेंट सिस्टम में DM के पास होते हैं, जैसे- धारा 144 लागू करना, कर्फ्यू लगाना, हथियार लाइसेंस जारी/रद्द करना, भीड़ और कानून-व्यवस्था पर सीधे आदेश देना। यहां पुलिस को सीधे कार्यकारी अधिकार दिए जाते हैं। जब पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रियल पावर भी मिल जाती है, तो उस कमिश्नरेट सिस्टम कहा जाता है।
निष्कर्ष :
ये खबरें भी पढ़ें...
रायपुर पुलिस कमिश्नर को लेकर सस्पेंस बरकरार, फिलहाल IPS बद्री नारायण मीणा शासन की पहली पसंद
रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, डीजीपी ने बनाई 7 आईपीएस अफसरों की टीम
कब मिलेगा रायपुर को पुलिस कमिश्नर, आयुक्त प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज, मंत्रालय में चल रहा मंथन
सिंहासन छत्तीसी : ईडी की जद में आने वाले हैं कौन से माननीय, पुलिस की नई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, ऐसी कैसी कमिश्नरी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA