सट्टेबाज बाबू खेमानी के घर पुलिस की रेड; बैंक पासबुक और ट्रांजेक्शन खंगाल रही क्राइम ब्रांच, विदेशों तक फैला है नेटवर्क

Umeshwari Baghel | Apr 24, 2026, 23:04 IST
Share
raipur-police-raid-satta-king-babu-khemani-house-international-network-exposed
raipur-police-raid-satta-king-babu-khemani-house-international-network-exposed

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टेबाज और मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के घर छापा मारा है। इस रेड में पुलिस को कई चौकाने वाले तथ्य मिल सकते हैं, क्योंकि इस गिरोह का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में बाबू खेमानी के घर छापा, पुलिस को मिले अहम दस्तावेज।
  • बाबू खेमानी का ऑनलाइन सट्टा कारोबार विदेशों तक फैला था।
  • पुलिस ने मुंबई से बाबू खेमानी और उसके साथी को गिरफ्तार किया।
  • खेमानी और उसके भाई करण खेमानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने किया विशेष अभियान।
  • पुलिस ने गिरोह से लैपटॉप, बीएमडब्ल्यू कार और मोबाइल फोन जब्त किए।

NEWS IN DETAIL

Raipur : Raipur Crime Branch :पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टेबाज और मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के घर छापा मारा है। इस रेड में पुलिस को कई चौकाने वाले तथ्य मिल सकते हैं, क्योंकि इस गिरोह का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है।

बाबू खेमानी का नेटवर्क विदेशों तक फैला

Raipur online Satta :इस रेड के दौरान क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की टीम ने बाबू खेमानी के बैंक पासबुक और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को जानकारी मिली है

कि खेमानी के सट्टे के खेल का कारोबार सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी चल रहा था। बाबू खेमानी को पिछले सप्ताह मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।

कैसे पकड़ में आया बाबू खेमानी?

13 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर के गंज थाना इलाके में रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट सट्टा चला रहा है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। इस आरोपी से पूछताछ करने पर ओडिशा और महाराष्ट्र में रेड कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बाबू खेमानी और उसका भाई करण खेमानी फरार थे

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि इस सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी और उसका भाई करण खेमानी हैं। दोनों फरार थे। मुंबई और गोवा में इनके ठिकानों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां रेड की।

मुंबई में पुलिस ने बाबू खेमानी, रोहित सिंह और विशाल कश्यप को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक लैपटॉप, एक बीएमडब्ल्यू कार और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

इस तरह से यह गिरोह ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था और अब पुलिस के शिकंजे में है।

यह खबरें भी पढ़े...

Raipur online Satta : रायपुर का सट्टा किंग बाबू खेमानी रिमांड पर; मोबाइल ने उगले राज, शहर के कई बड़े कारोबारियों के नाम आए सामने

ललित मोदी और बाबू खेमानी के दुबई कनेक्शन का खुलासा, जानिए कैसे खड़ा किया सट्टा सिंडिकेट

छत्तीसगढ़ क्राइम : मुंबई से मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, महादेव ऐप की तर्ज पर चला रहा था सट्टा सिंडिकेट

MP MD Drugs Factory Police Raid | 50 पुलिसकर्मियों की रेड, 16 लोग हिरासत में | MP News

Tags:
  • सट्टा
  • छत्तीसगढ़ क्राइम
  • रेड
  • POLICE RAID
  • Raipur Crime Branch
  • बाबू खेमानी
  • Raipur online Satta
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं