किराएदार बनकर कोलकाता-गुवाहाटी पहुंची रायपुर पुलिस, किया बड़ा खुलासा
Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 11:50 IST
Raipur police reached Kolkata Guwahati posing tenants the sootr
IPL Satta Case : रायपुर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की। इस दौरान 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया।
IPL Satta Case : रायपुर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की। इस दौरान 6 राज्यों के 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी महादेव सट्टा ऐप के पैनल से IPL में सट्टा खिला रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए....Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत
500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत मिले हैं। रायपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपए का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। रेड करने के लिए पुलिसकर्मी खुद किराएदार बनकर फ्लैट देखने के बहाने अंदर घुसे थे।
रायपुर SSP डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक, 13 अप्रैल को पुलिस ने देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे ऑनलाइन सट्टा खिलाते निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो कई सुराग मिले। इसके बाद पुलिस की टीम कोलकाता और गुवाहाटी भेजी गई।
रायपुर पुलिस कोलकाता में न्यू टाउन राजघर के पास एक अपार्टमेंट से 6 आरोपी और राजारहाट से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, गुवाहाटी में 6 आरोपी अरेस्ट किए। इन सटोरियों ने फ्लैट को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की आड़ में किराए पर लिया था। यह सभी आरोपी महादेव ऐप के अलग-अलग पैनल से सट्टा खिला रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए....नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश
आरोपियों ने लगभग 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया। इसे लेकर पुलिस सभी बैंक से डॉक्यूमेंट के माध्यम से जानकारी इकट्ठा कर रही हैं। पैनल ऑपरेटरों से 25 लाख रुपए और 15 लाख रुपए में पैनल लेने की जानकारी पुलिस को मिली है।
पुलिस ने इन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 कई कंपनियों के सिम कार्ड, 32 कई बैंकों के पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब भी मिला है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है।
ये खबर भी पढ़िए....टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत
रायपुर पुलिस न्यूज | CG News | cg news update | cg news today | crime news | cg crime news | Crime News Raipur | Crime news The sootr | crime news today
ये खबर भी पढ़िए....Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत
500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत मिले हैं। रायपुर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपए का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। रेड करने के लिए पुलिसकर्मी खुद किराएदार बनकर फ्लैट देखने के बहाने अंदर घुसे थे।
निखिल वाधवानी से मिला क्लू
इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में लिया था फ्लैट
ये खबर भी पढ़िए....नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश
500 बैंक खातों से करोड़ों के लेन-देन के सबूत
आरोपियों के कब्जे से 30 लाख का माल मिला
ये खबर भी पढ़िए....टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत
FAQ
- IPL सट्टा केस में रायपुर पुलिस ने किन दो शहरों में छापेमारी की और कितने सटोरियों को गिरफ्तार किया?
रायपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और असम के गुवाहाटी में छापेमारी की, जिसमें 6 राज्यों के कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। - महादेव सट्टा ऐप से जुड़े इन सटोरियों के पास से पुलिस को क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 94 ATM कार्ड, 32 पासबुक, 15 सिम कार्ड, 4 राउटर, एक सिक्योरिटी कैमरा और सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 3 कॉपी सहित लगभग 30 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान जब्त किया है। - इस केस में पुलिस को महादेव सट्टा ऐप के पैनल को लेकर क्या जानकारी मिली है?
पुलिस को पता चला है कि आरोपी महादेव ऐप के पैनल 25 लाख और 15 लाख रुपए में खरीदते थे और उन्हीं पैनल्स के जरिए IPL पर सट्टा खिला रहे थे। इसके अलावा, 500 बैंक खातों से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन के सबूत भी मिले हैं।
रायपुर पुलिस न्यूज | CG News | cg news update | cg news today | crime news | cg crime news | Crime News Raipur | Crime news The sootr | crime news today
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश स्क्रैप पॉलिसी: भोपाल में 3 हजार सरकारी कंडम वाहन लंबित, पांच साल बाद भी व्यवस्था की सुस्त रफ्तार
By Ramanand Tiwari
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
By Sanjay Gupta
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: गलतियों से नहीं सीखी कांग्रेस! फिर फॉर्म 26 ने बढ़ाई मुश्किल
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में DMF फंड की स्वीकृतियों पर बड़ा एक्शन: 17.46 करोड़ के 160 विकास कार्य रद्द, 8.32 करोड़ की वसूली के आदेश
By Umeshwari Baghel
कांग्रेस का जन महाभियोग सवालों के घेरे में! लोकतांत्रिक असहमति या जन-अदालत की राजनीति?
By The Sootr