पाकिस्तान में मिले मरीज, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिए निर्देश, प्रदेश में चलेगा पोलियो महाभियान

VINAY VERMA | Dec 20, 2025, 13:55 IST
Share
raipur-pulse-polio-campaign-amid-pakistan-afghanistan-cases
raipur-pulse-polio-campaign-amid-pakistan-afghanistan-cases

इस रविवार पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। लेकिन यह पूरे देशभर में नहीं है। केंद्र सरकार ने ऐसा करने के लिए केवल 9 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों को कहा है। जिसमें से एक छत्तीसगढ़ भी है।

Raipur. इस रविवार पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। लेकिन यह पूरे देशभर में नहीं है। केंद्र सरकार ने ऐसा करने के लिए केवल 9 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों को कहा है। जिसमें से एक छत्तीसगढ़ भी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पोलियो इम्युनाइजेशन प्रोग्राम के पीछे का कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो के मरीज मिलना है। राज्य टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. वीआर भगत के अनुसार केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को पत्र भेज इस बात का जिक्र किया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP: खुराक लेने के बाद भी पोलियो हुआ, 27 साल बाद 48 लाख मुआवजे का आदेश

छत्तीसगढ़ को क्यों चुना गया

केंद्र सरकार ने जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस नेशनल प्रोग्राम में शामिल किया है। उनमें से लगभग सभी देश के बाहरी भाग के स्थित हैं। कुछ की सीमाएं दूसरे देशों से मिलती हैं और अधिकतर की समुद्री तटों से... जिसके कारण विदेशी पर्यटकों, व्यापारियों के आने जाने की संख्या यहां ज्यादा होती है।

छग में भी बड़ी संख्या में पाकिस्तान से तीर्थ यात्री छग आते है। केंद्र सरकार को डर है कहीं इनसे बीमारी देश या छग में ना आ जाए।

ये खबर भी पढ़ें... दुनिया में 3 साल में पोलियोग्रस्त बच्चों की संख्या 8 गुना बढ़ी, टीके पर भरोसा करने में भारत आगे

छग 2014 से है पोलियो मुक्त

राज्य टीकाकारण नोडल अधिकारी बता रहे हैं कि छग साल 2014 से पोलियो मुक्त है। पोलिया फ्री स्टेटस को मेंटेन करने के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। पहले 3-3 दिन के 2 चरण में इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम चलाया जाता था।

इस बार केवल एक चरण चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अलावा जर्मनी में भी नवंबर मंे पोलियो का मरीज मिला है।

ये खबर भी पढ़ें... 🔴 Live | Pulse Polio Campaign : MP में पल्स पोलियो का विशेष अभियान CM Mohan Yadav ने की अपील

नेशनल लैब भेजा गया है सैंपल

छग में एएफपी यानि एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस के दो मरीजों डिटेक्ट हुए हैं। एएफपी में पोलियो जैसे ही लक्षण होते हैं। जैसे बच्चों में मांसपेशियों की शिथिलता या कमजोरी। लेकिन इसके कई कारण हो सकते हैं।

राज्य इन 2 मरीजों के सैंपल जांच के लिए सेंट्रल वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा है। डॉ. वीआर भगत बता रहे हैं कि इस तरह के मरीज मिलना एक प्रकिया है।

किन जगहों पर चलेगी ड्राइव

छग के अलावा देश के जिन राज्यों में पल्स पोलियो इम्युनाइजेशन प्रोग्राम चलाया जाएगा उनमें छग के अलावा आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा है।

इसके अलावा अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, दादर नागर हवेली दमन एंड दीव, जम्मू काश्मीर, लद्दाख और लक्षदीप केंद्र शासित प्रदेशों में पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... दो साल का कोर्स महज 15 महीने में कर रहे नेत्र सहायक अधिकारी, बिना जांचे स्वास्थ्य विभाग दे रहा मान्यता

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य विभाग
  • पल्स पोलियो
  • पोलियो का महाभियान
  • डॉ. वीआर भगत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज