रायपुर हाईवे में रईसजादों का हुड़दंग: महंगी कारों का काफिला निकला,स्टंटबाजी का वीडियो वायरल
Harrison Masih | Sept 27, 2025, 18:02 IST
raipur-rich-kids-car-stunt-highway-video-viral the sootr
रायपुर में रईसजादों का 15-20 लग्जरी कारों का काफिला हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ता दिखा। छत और खिड़कियों से लटककर किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सवाल यह है कि इतने बड़े हुड़दंग के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
Raipur highway Car Stunt: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क पर रईसजादों की स्टंटबाजी और हुड़दंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 सितंबर के आसपास की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस काफिले में करीब 15 से 20 लग्जरी कारें शामिल थीं, जिनमें बैठे युवकों ने खतरनाक स्टंट किए और ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे जाम कर रील बनाने वाले रईसजादों की गाड़ियां जब्त,पुलिस ने दर्ज की FIR
सूत्रों के मुताबिक, युवकों का यह काफिला दरअसल एक युवक के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए निकला था। जश्न के दौरान उन्होंने केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की ओर रुख किया और इस दौरान गाड़ियों के चारों इंडिकेटर ऑन रखकर तेज रफ्तार में ड्राइविंग करने लगे। कई युवक तो कार की छत और खिड़कियों पर लटककर खतरनाक और जानलेवा स्टंट करते भी दिखाई दिए, जिससे सड़क पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा।
ये खबर भी पढ़ें... 15-20 लग्जरी कारों का काफिला सड़कों पर दौड़ा,NH पर जाम लगाकर स्टंटबाजी,18 रईसजादे गिरफ्तार
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार में पुलिस सायरन भी बज रहा था, जबकि बैकग्राउंड में हरियाणवी गैंगस्टर गाने जैसे कैदी नंबर 302 और रात के शिकारी चल रहे थे। युवकों ने इस पूरे हुड़दंग को सिर्फ सड़क पर स्टंटबाजी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बाकायदा वीडियो शूट करवाकर उसे इंस्टाग्राम रील्स पर अपलोड किया, जिससे यह तेजी से वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।
वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे हजारों लोगों ने देख लिया। लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई, लेकिन आम लोगों में इस पर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की बल्कि सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। नियमों की अनदेखी और पुलिस की चुप्पी ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन,तलवार से काटा केक... 9 नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार
हैरानी की बात यह है कि रईसजादों का यह काफिला सिविल लाइन, खम्हारडीह और तेलीबांधा जैसे बड़े थानों के सामने से गुजरा, लेकिन किसी भी थाने की पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। लगातार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने और सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से किसी भी युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत,कई घायल,बचाव अभियान जारी
वीडियो वायरल होने के बाद शहर में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि युवकों ने सड़कों पर हुड़दंग मचाकर अपने रसूख और दबदबे का प्रदर्शन किया है। लोग सोशल मीडिया पर खुलकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस अब तक चुप क्यों है और कार्रवाई से बच रही है, जबकि इस लापरवाही से आम लोगों की जान पर खतरा मंडरा सकता था।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे जाम कर रील बनाने वाले रईसजादों की गाड़ियां जब्त,पुलिस ने दर्ज की FIR
जन्मदिन के जश्न में नियमों की अनदेखी
ये खबर भी पढ़ें... 15-20 लग्जरी कारों का काफिला सड़कों पर दौड़ा,NH पर जाम लगाकर स्टंटबाजी,18 रईसजादे गिरफ्तार
पुलिस सायरन और गैंगस्टर गानों के साथ बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों में आक्रोश
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन,तलवार से काटा केक... 9 नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार
रायपुर हाईवे पर स्टंट मामले की मुख्य बातें:
|
पुलिस थानों से गुजरा काफिला, कार्रवाई नहीं
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत,कई घायल,बचाव अभियान जारी
रसूख का इस्तेमाल करने की चर्चा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari