रायपुर में अवैध रेत-मुरुम खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन, नांव और मशीनें जब्त
Harrison Masih | Sept 02, 2025, 14:21 IST
raipur-sand-murum-mafia-action-mining-department the sootr
रायपुर जिले में रेत-मुरुम माफिया के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मंदिर हसौद और नवापारा इलाके में छापेमारी कर अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन, रेत सेक्शन मशीन और नाव जब्त की गई।
CG illegal mining action: रायपुर जिले में सक्रिय रेत और मुरुम माफिया पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सरप्राइज जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रेत और मुरुम परिवहन करने वाले कई वाहनों को जब्त कर थाने में जमा कराया गया।
अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... गरियाबंद में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: चेन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा जब्त
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर हसौद और नवापारा इलाके में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान गोबरा नवापारा के ग्राम पारागांव स्थित महानदी किनारे अवैध रेत खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन, एक रेत सेक्शन मशीन और एक नाव जब्त की गई।
अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... नया रायपुर में अवैध मुरुम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 7 जेसीबी, 11 हाईवा और 1 ट्रैक्टर जब्त
खनिज विभाग ने प्रेस नोट जारी कर आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक संसाधनों की लूट को रोकने में प्रशासन की मदद करें। अवैध खनन और रेत-मुरुम के अवैध परिवहन की जानकारी तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाएं ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 500 टन रेत जब्त, खुद फिल्ड पर उतरे कलेक्टर, एसएसपी
रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में रेत-मुरुम माफिया का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। पांच प्रमुख नदियों में 47 से अधिक स्थानों पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। कई जिलों में राजनीतिक दबाव में उत्खनन हो रहा है।
हाल ही में राजनांदगांव जिले में अवैध घाट पर गोलीकांड की घटना भी सामने आई थी। इस बीच रायपुर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और इस धंधे में शामिल लोगों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई,5 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त,700 घनमीटर अवैध भंडारण का भी खुलासा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
अधिकारियों का कहना है कि इन वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... गरियाबंद में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: चेन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा जब्त
कई मशीनें और नाव जब्त
अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... नया रायपुर में अवैध मुरुम खनन पर बड़ी कार्रवाई: 7 जेसीबी, 11 हाईवा और 1 ट्रैक्टर जब्त
जनता से मदद की अपील
अवैध रेत-मुरुम खनन की मुख्य बातें
|
प्रदेशभर में रेत-मुरुम का अवैध कारोबार
हाल ही में राजनांदगांव जिले में अवैध घाट पर गोलीकांड की घटना भी सामने आई थी। इस बीच रायपुर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और इस धंधे में शामिल लोगों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई,5 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त,700 घनमीटर अवैध भंडारण का भी खुलासा
FAQ
अवैध मुरुम खनन पर कौन-सा कानून लागू होता है?
अवैध मुरुम और रेत खनन पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) लागू होता है। इसके तहत अवैध खनन करने वालों पर भारी जुर्माना, मशीनों की ज़ब्ती और जेल की सजा तक हो सकती है।छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन की शिकायत कैसे करें?
नागरिक अवैध रेत खनन और परिवहन की जानकारी सीधे प्रशासन या खनिज विभाग को फोन या स्थानीय थाने के माध्यम से दे सकते हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।- रायपुर में रेत-मुरुम माफिया पर खनिज विभाग ने क्या कार्रवाई की?
रायपुर जिले में खनिज विभाग ने मंदिर हसौद और नवापारा क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान पोकलेन मशीन, रेत सेक्शन मशीन और नाव को जब्त किया गया और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari