रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग , बीजेपी का है गढ़

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Raipur South Assembly by-election date announced today
Raipur South Assembly by-election date announced today

Raipur South Assembly By-Election : चुनाव आयोग ने आज यानी 15 अक्टूबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Raipur South Assembly By-Election : चुनाव आयोग ने आज यानी 15 अक्टूबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही सभी पार्टियों में टिकट के बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से BJP किसे देगी टिकट?

सालों से ही रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी की झोली में रहा है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद अब बीजेपी टिकट किसे देगी? यह चर्चा का विषय है। वहीं इस सीट पर जीत का परचम लहराने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल जमीन से जुड़े हुए और कद्दावार नेता रहे हैं, जिस वजह से उन्हें हमेशा जीत मिली। वहीं बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बन जाने पर अब कांग्रेस इस सीट पर जीत का स्वाद चखना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस दल के बड़े नेता लगातार बैठक कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने अबतक इस सीट से ब्राह्मण और ओबीसी दोनों को टिकट दिया लेकिन उसके सारे प्रयोग फेल रहे।

जानिए रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट का इतिहास

रायपुर सिटी साउथ विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य में एक सामान्य सीट है। यहां सभी जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं। इस क्षेत्र के कुल मतदाताओं की संख्या 2,38,780 है, जिसमें पुरुष और महिला मतदाता की संख्या लगभग 1,20,706 है और 57 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। इस क्षेत्र में, वोट पार्टी के नाम से दिए जाते हैं। साथ ही प्रत्याशी के नाम पर भी वोट डालते हैं। इस स्थानीय संसदीय क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ माना जाता है।

बीजेपी के कद्दावार नेता बृजमोहन अग्रवाल इस क्षेत्र से बार-बार चुने गए। बृजमोहन अग्रवाल यहां के जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। जिस वजह से क्षेत्र के लोग भी उन्हें पसंद करते हैं। उन्होंने कॉमर्स और आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। बृजमोहन अग्रवाल हमेशा से ही प्रबल दावेदार रहें हैं। इन्होंने 1990 से अब तक के सभी चुनाव जीते हैं।

FAQ

  1. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा है?
    रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट खाली हो गई क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल, जो लंबे समय से इस सीट से विधायक थे, ने 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। अब इस सीट पर उपचुनाव आयोजित किया जा रहा है।
  2. इस उपचुनाव में जातिगत समीकरण का कितना असर रहेगा?
    रायपुर दक्षिण सीट पर जातिगत समीकरणों का ज्यादा प्रभाव नहीं होता है। यहां ब्राह्मण, ओबीसी, मुस्लिम, और सिख सभी समुदाय के लोग रहते हैं, लेकिन किसी विशेष जाति का प्रभाव चुनावी नतीजों पर नहीं दिखता।
  3. BJP अब तक कैसे जीत रही चुनाव?
    रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर सालों से बीजेपी जीतते आ रही है। इस सीरायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी की जीत का सबसे ठोस वजह बृजमोहन अग्रवाल है।




The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh
  • Raipur South Assembly seat
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट
  • Raipur
  • Raipur South Assembly Seat By-Election
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव
  • Raipur South Assembly By-Election 2024
  • Raipur South Assembly By-Election
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर