बेटे की गर्लफ्रेंड के लिए पिता ने तानी पिस्टल, चाचा-भतीजा...सब अंदर

Marut raj | Mar 07, 2025, 20:22 IST
Share
Raipur Telibandha girlfriend dispute firing the sootr
Raipur Telibandha girlfriend dispute firing the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पॉश और भीड़ भरे इलाके में फायरिंग की घटना से मची सनसनी। दो युवकों के बीच के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर चल रहे विवाद में परिवार हुआ शामिल।

Raipur Telibandha girlfriend dispute firing : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में गोली चल गई। दो युवकों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर पहले तो विवाद शुरू हुआ। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। यह देखकर बेटे को भी जोश आ गया, उसने 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ढिल्लो को हेलीकॉप्टर किराए के 200 करोड़ रुपए दिए

पुरानी बातें याद दिलाईं तो बढ़ गया मामला

रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के अनुसार ट्रांसपोर्टिंग के बिजनेस से जुड़े उदया सोसायटी निवासी मदनजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 मार्च को कर्णवीर और जसपाल के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हुई। इसके बाद कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच अगले दिन मिलकर बातचीत करना फाइनल हुआ।

120 करोड़ का बजट और खरीद लीं 385 करोड़ की दवाइयां , 15 अफसर फंसे

6 मार्च की शाम 7 बजे करीब तेलीबांधा चौक के पास मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा। तो वहां पर जसपाल पहले से मौजूद था।

उसके साथ पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य बैठे हुए थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई बहस के बारे में बातचीत होने लगी। तभी विवाद बढ़ गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी।

दौड़ते समय ट्रेनी ASI की मौत , CM 10 को देने वाले थे नियुक्ति पत्र

पिता के दम पर बेटे की बढ़ी हिम्मत

दोनों पक्षों के बीच बहस बाजी बढ़ने के बाद जरनैल सिंह ने मदनजीत की तरफ पिस्टल लोडकर तान दी। फिर कहा कि कर्णवीर को बुलाओ वरना तुम लोग पर फायर कर दूंगा। इस बीच जसपाल सिंह को भी हिम्मत आ गई। उसने अपने कार में रखी 12 बोर की दो नाली बंदूक को निकाल कर ले आया। फिर हत्या करने के इरादे से दो बार फायर किया।

नक्सलियों के घर में बुलडोजर चला , जमीन में मिला दी निशानी

पुलिस ने जरनैल सिंह- पिता, जसपाल सिंह-बेटा, हरप्रीत सिंह-चाचा व अभिजोत सिंह, इन्दरपाल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। और आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर और चाकू बरामद किया गया है।

Tags:
  • CG News
  • Raipur Crime News
  • रायपुर क्राइम
  • girlfriend
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • गर्लफ्रेंड
  • cg news in hindi
  • raipur firing
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा