सूदखोर तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका,7 एफआईआर पर हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा जवाब

Harrison Masih | Aug 19, 2025, 17:41 IST
Share
raipur-tomar-brothers-bail-petition-high-court the sootr
raipur-tomar-brothers-bail-petition-high-court the sootr

रायपुर के बहुचर्चित सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पुलिस से सात FIR दर्ज करने के आधार पर जवाब मांगा और दो सप्ताह में व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।

Tomar brothers bail plea: रायपुर के बहुचर्चित सूदखोर तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को छत्तीसगढ़
हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज 7 एफआईआर पर सवाल उठाते हुए रायपुर एसपी से पूछा कि आखिर किस आधार पर इतने सारे मामले एक साथ दर्ज किए गए। कोर्ट ने इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ विस्तृत जवाब मांगा है।

ये खबर भी पढ़ें...

हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका, कल होगा फैसला

7 FIR और पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी और वसूली (Extortion) के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस जांच में उनके घर से चेक, जमीनों के दस्तावेज और लेन-देन के सबूत मिले, जिसके बाद यह मामला आर्गेनाइज क्राइम से जुड़ा पाया गया। इसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ अलग-अलग 7 एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें...

सूदखोर तोमर ब्रदर्स को अंतरिम राहत,हाईकोर्ट ने मकान तोड़ने की कार्रवाई पर लगाई रोक

फरार चल रहे हैं दोनों भाई

पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों भाई गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि रोहित तोमर ने अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से एक ऑफिस खोला था, जहां से सूदखोरी का धंधा संचालित किया जाता था। दो महीने से रायपुर पुलिस उनकी तलाश कर रही है और दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों की जानकारी देने पर इनाम की घोषणा भी की गई है।

हाईकोर्ट में पेश हुई दलीलें

गिरफ्तारी से बचने के लिए तोमर बंधुओं ने वकील सजल गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई। सुनवाई के दौरान वकील ने पुलिस पर दबाव बनाकर और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके मुवक्किल को सूदखोरी और संगठित अपराध जैसे मामलों में झूठा फंसाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स फरार घोषित, कोर्ट में नहीं दी हाजिरी, 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस

सूदखोर तोमर ब्रदर्स कौन हैं?

  1. सूदखोर के रूप में कुख्यात – वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर रायपुर में सूदखोरी (ब्याज पर अवैध कर्ज देने) के धंधे के लिए बदनाम हैं।
  2. कई FIR दर्ज – इन दोनों भाइयों पर रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाने में सूदखोरी, एक्सटॉर्शन और आर्गेनाइज्ड क्राइम के आरोप में 7 अलग-अलग FIR दर्ज हैं।
  3. पुलिस की रेड और बरामदगी – पुलिस की दबिश में इनके घर से कई चेक और जमीनों से जुड़े दस्तावेज मिले, जिससे इनके आर्गेनाइज्ड क्राइम से जुड़े होने के सबूत सामने आए।
  4. फरार हिस्ट्रीशीटर – गिरफ्तारी के डर से दोनों भाई फरार हैं। रोहित ने अपनी पत्नी भावना के नाम से ऑफिस खोलकर सूदखोरी का नेटवर्क चलाया।
  5. तोमर ब्रदर्स की जमानत याचिका – पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दोनों भाइयों ने हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई जारी है।
ये खबर भी पढ़ें...

तोमर ब्रदर्स ने 2 लाख कर्ज दिए...वसूले 30 लाख, अब तक दे रहे धमकी

आगे की कार्यवाही

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस डायरी तलब की है। अदालत ने साफ कहा है कि पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि इतने सारे मामले एक साथ दर्ज करने के पीछे क्या ठोस आधार है। अब पुलिस को दो सप्ताह में अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखना होगा।

यह मामला रायपुर के सबसे हाई-प्रोफाइल सूदखोरी केस के रूप में देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में हाईकोर्ट का फैसला पुलिस और तोमर बंधुओं दोनों के लिए अहम साबित होगा।

FAQ

  1. तोमर ब्रदर्स कौन हैं और क्यों सुर्खियों में हैं?
    तोमर ब्रदर्स यानी वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर रायपुर के कुख्यात सूदखोर हैं। इनके खिलाफ 7 FIR दर्ज हैं और मामला आर्गेनाइज्ड क्राइम से जुड़ा है।
  2. तोमर बंधुओं के खिलाफ कितने केस दर्ज हैं?
    रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी व जबरन वसूली के आरोपों में कुल 7 अलग-अलग FIR दर्ज की हैं।
  3. हाईकोर्ट में तोमर ब्रदर्स के केस की क्या स्थिति है?
    हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस से जवाब मांगा है और दो सप्ताह में केस डायरी के साथ रिपोर्ट तलब की है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • सूदखोर तोमर ब्रदर्स
  • तोमर ब्रदर्स कौन हैं
  • तोमर ब्रदर्स की जमानत याचिका
  • Tomar brothers bail plea
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा