छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने हिंदू परिवारों को थमाया नोटिस, कलेक्टर के सामने देना होगा जवाब, जानें वजह

Harrison Masih | Oct 23, 2025, 14:35 IST
Share
raipur-waqf-board-land-dispute-hindu-families-notice-purani-basti the sootr
raipur-waqf-board-land-dispute-hindu-families-notice-purani-basti the sootr

रायपुर की पुरानी बस्ती में दशकों से रह रहे हिंदू परिवारों के दरवाजे पर अचानक वक्फ बोर्ड का नोटिस पहुंच गया। दिवाली से ठीक एक दिन पहले मिले इस नोटिस से लोग हैरान और नाराज हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाले कई हिंदू परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया है। बोर्ड का दावा है कि जिन मकानों में ये परिवार रहते हैं, वह जमीन वक्फ संपत्ति है। नोटिस में परिवारों को दो दिन के भीतर कलेक्टर के सामने पेश होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो बोर्ड ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का नया फरमान, गरबा में मुस्लिम युवाओं के जाने पर रोक

दिवाली से पहले थमाया गया नोटिस, लोगों में आक्रोश

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हिंदू परिवारों को वक्फ बोर्ड का नोटिस इन परिवारों को दिवाली से ठीक एक दिन पहले थमाया गया। इससे स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई है। परिवारों का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ अनुचित समय पर लिया गया, बल्कि उन्हें डराने और परेशान करने की कोशिश भी की जा रही है।

एक निवासी ने बताया — “हम यहां पिछले 60 साल से रह रहे हैं। हमारे पास 1965 और 1948 की रजिस्ट्री के दस्तावेज हैं। अगर यह जमीन वक्फ की होती तो इतने सालों में बोर्ड ने पहले क्यों नहीं बताया?”

ये खबर भी पढ़ें... स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों और दरगाहों में भी फहराया जाएगा तिरंगा,राज्य वक्फ बोर्ड का आदेश

परिवारों का दावा- हमारे पास पुराने दस्तावेज मौजूद

परिवारों ने प्रशासन को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके पास सरकारी रजिस्ट्री दस्तावेज और टैक्स रिकॉर्ड्स मौजूद हैं। वे कई दशकों से इस जमीन पर रह रहे हैं और हर साल नगर निगम को संपत्ति कर (Property Tax) भी जमा करते आए हैं। उनका कहना है कि यह विवाद नया नहीं है, लेकिन अब वक्फ बोर्ड इसे एकतरफा तरीके से उठाने की कोशिश कर रहा है।

वक्फ बोर्ड का पक्ष- जमीन धार्मिक संपत्ति है

वहीं, Chhattisgarh Waqf Board का कहना है कि पुरानी बस्ती की यह जमीन वक्फ संपत्ति के रिकॉर्ड में दर्ज है। कई सालों से इस जमीन पर अनाधिकृत कब्जा किया गया है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड और पुराने नक्शों के आधार पर यह जमीन वक्फ बोर्ड की बताई गई है। इसलिए संबंधित परिवारों को नोटिस देकर कानूनी प्रक्रिया के तहत जवाब मांगा गया है।

ये खबर भी पढ़ें... अब वक्फ बोर्ड की जमीन निगम के हवाले... चार एकड़ से अधिक पर था कब्जा

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड की नई गठित कमेटी को पुरानी ने बताया अपराधियों की कमेटी

अब प्रशासन के पास मामला

फिलहाल यह मामला कलेक्टर और जिला प्रशासन के समक्ष है। परिवारों को दो दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई तय होगी। संभावना है कि प्रशासन दोनों पक्षों से दस्तावेज मंगवाकर तथ्यों की जांच करेगा और उसके बाद जमीन की मिल्कियत पर अंतिम निर्णय लेगा।

Tags:
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
  • Chhattisgarh Waqf Board
  • हिंदू परिवारों को वक्फ बोर्ड का नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा