रायपुर में जल संकट : भूजल स्तर गिरने से सूखे 120 बोरवेल
Aishwarya Dwivedi | May 29, 2026, 16:27 IST
raipur-water-crisis-borewells-dry
भीषण गर्मी में ग्राउंड वाटर लेवल गिरने से रायपुर के 120 बोरवेल सूख गए हैं। शहर के 20 वार्डों में पहली बार टैंकरों से रोजाना 650 फेरे लगाकर पानी की आपातकालीन सप्लाई की जा रही है।
NEWS IN SHORT
- गिरते भूजल स्तर से रायपुर के 120 बोरवेल पूरी तरह सूखे।
- शहर के 20 वार्डों में पहली बार मची पानी की किल्लत।
- टैंकरों द्वारा रोजाना लगाए जा रहे हैं रिकॉर्ड 650 फेरे।
- अमृत मिशन की नई पाइपलाइन बिछाने के बाद बढ़ी समस्या।
- पाइपलाइन इंटर-कनेक्शन से ब्राह्मणपारा वार्ड को मिली बड़ी राहत।
NEWS IN DETAIL
पानी की इस भारी किल्लत को दूर करने के लिए ठेकेदारों के 65 टैंकरों द्वारा रोजाना रिकॉर्ड 650 फेरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर निगम के करीब 20 अन्य टैंकर भी दिन-रात जलापूर्ति के काम में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद कई इलाकों में समस्या जस की तस बनी हुई है और भरी दोपहरी में लोग पानी के लिए कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं।
नए इलाकों में भी पहली बार पहुंचे टैंकर
पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड : यहाँ अमृत मिशन के तहत नई पाइपलाइन बिछाने और उसे मेन लाइन से जोड़ने के बाद समस्या खड़ी हो गई है। वार्ड पार्षद व नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के अनुसार, पुराने कनेक्शन से गर्मी में भी दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन अब अर्जुन गली, शिवमंदिर गली, यादव पारा और धोबीपारा के 'टेल एंड' (अंतिम छोर) में पानी नहीं पहुँच रहा है, जिससे पहली बार यहाँ रोजाना 2 टैंकरों से सप्लाई करनी पड़ रही है।
भनपुरी (यतियतनलाल व बंजारी माता वार्ड) : भनपुरी इलाके में 32 लाख लीटर और 10 लाख लीटर की दो पानी टंकियां होने के बावजूद आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। पार्षद नंदकुमार साहू ने बताया कि टंकियाँ पूरी नहीं भर पाने के कारण लो-प्रेशर की समस्या है। विजय नगर और गोवर्धन नगर जैसे इलाकों में नलों से बमुश्किल एक-दो बाल्टी पानी ही आ रहा है। यतियतनलाल वार्ड में रोजाना 2 टैंकरों से कई फेरे लगवाकर पानी पहुँचाया जा रहा है।
इंटर कनेक्शन से मिली कुछ राहत
Water Crisis in Raipur
अधिकारी का बयान :
निष्कर्ष
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन
भागीरथपुरा जल संकट: अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग, आज हाईकोर्ट में सरकार से जवाब-तलब
जल संकट ले सकता है भूकंप का रूप, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, जानें पूरी रिपोर्ट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari