राज पान पैलेस में फिर पड़ा छापा, दोनों कारोबारी भाई गिरफ्तार

Marut raj | Apr 10, 2025, 14:14 IST
Share
Raj Paan Palace raided again in Raipur the sootr
Raj Paan Palace raided again in Raipur the sootr

दोनों भाइयों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसके बाद भी हुक्का का सामान व फ्लेवर बेचना बंद नहीं कर रहे हैं। जेल से छूटने के बाद फिर इस कारोबार को करने लगते हैं।

Raj Paan Palace raided again in Raipur : राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक के पास स्थित राज पान पैलेस में पुलिस ने चौथी बार छापा मार कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 लाख का हुक्के का सामान जब्त किया है। दोनों भाइयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन साल से पुलिस लगातार आरोपियों की दुकान और घर पर छापेमारी कर रही है। हर बार लाखों का सामान जब्त करती है।

ये खबर भी पढ़िए.... साधु के वेश में गांजा तस्करी... पुलिस ने दो को रंगे हाथों पकड़ा

तीन साल से पुलिस के निशाने पर दोनों भाई

उल्लेखनीय है कि दोनों भाइयों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसके बाद भी हुक्का का सामान व फ्लेवर बेचना बंद नहीं कर रहे हैं। जेल से छूटने के बाद फिर इस कारोबार को करने लगते हैं। पुलिस ने बताया कि राजीव नगर निवासी मोहन लाल मंदानी (63) और अशोक मंदानी (58) का जयस्तंभ चौक के पास राज पान पैलेस है।

ये खबर भी पढ़िए.... महिला इंजीनियर से बदसलूकी... भद्दी गालियां दी, मुंह पर नोटों की गड्डी फेंकी

यहां पर हुक्के का सामान बेचने की पुलिस को शिकायत मिली। पुलिस की दो टीमों ने पान पैलेस और घर पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों जगह पर हुक्का पॉर्ट, पाइप, नोजल, कोल, फ्लेवर आदि जब्त किया है। आरोपियों की दुकान से गोगो भी मिला है, जिसका उपयोग गांजा पीने वाले करते हैं।

ये खबर भी पढ़िए.... वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का हो रहा हिसाब-किताब, दिल्ली से आई टीम

आरोपी हुक्के का सामान बेचने के साथ होटल और पान दुकानों में सप्लाई भी करते हैं। बड़े शहरों से थोक में सामान मंगाते हैं। एक तरह से डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं। ट्रांसपोर्ट से सामान सीधे उनके घर आता है। वहां से सामान बेचा जाता है।

ये खबर भी पढ़िए.... Weather Update : 42 डिग्री को पार कर गया पारा, अभी बढ़ेगी गर्मी

रायपुर हुक्का बार | raipur hookah bar | रायपुर न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • raipur hookah bar
  • रायपुर हुक्का बार
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा