छत्तीसगढ़ का महाकुंभ...संगम से 750 मीटर दूर भरेगा राजिम कुंभ कल्प मेला
Marut raj | Jan 08, 2025, 09:51 IST
Rajim Kumbh Mela Festival 2025 Gariaband district the sootr
Rajim Kumbh Mela Festival 2025 : छत्तीसगढ़ में होने वाले राजिम कुंभ महोत्सव मेले का स्थान बदलने जा रहा है। ऐसा करीब 20 साल बाद होगा। राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा।
Rajim Kumbh Mela Festival 2025 : छत्तीसगढ़ में होने वाले राजिम कुंभ महोत्सव मेले का स्थान बदलने जा रहा है। ऐसा करीब 20 साल बाद होगा। राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा। जिला प्रशासन की ओर से मिली अनाधिकारिक जानकारी के अनुसार मेला इस बार संगम स्थल नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगाया जाएगा।
नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए
लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच अस्थाई सड़क (रेत–मुरूम) जिला प्रशासन बनाएगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। गरियाबंद जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजिम कुंभ की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों सीएम विष्णुदेव साय ने बैठक ली थी। इस दौरान नए स्थल का प्रस्ताव सीएम साय को दिखाया गया। सीएम साय ने भीड़ और व्यवस्थाओं को देखकर नई जगह पर सहमति दी।
नक्सली भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से दुखी, कही ये बड़ी बात
बैठक में सीएम ने श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच मेला लगाने के लिए जगह निर्धारित हुई है। इसकी मार्किंग भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 2021 में हुए थी। उसी साल यानी 2021 में यहां पर मेला लगाने का निर्देश भी जारी किया गया था, लेकिन तैयारियां पूरी नहीं हो पाने की वजह से इसको टाल दिया गया था।
3 साल पहले प्लांट किया IED बम, DRG जवानों को ही मारना चाहते थे आतंकी
रामा बिल्डर्स ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन, राजेश अग्रवाल पर बड़ा आरोप
नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए
लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच अस्थाई रोड बनेगी
नक्सली भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से दुखी, कही ये बड़ी बात
भूपेश सरकार के दौरान तय हुई थी यह जगह
3 साल पहले प्लांट किया IED बम, DRG जवानों को ही मारना चाहते थे आतंकी
रामा बिल्डर्स ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन, राजेश अग्रवाल पर बड़ा आरोप
FAQ
- राजिम कुंभ महोत्सव का स्थान क्यों बदला जा रहा है ?
राजिम कुंभ महोत्सव का स्थान 20 साल बाद बदलने का निर्णय लिया गया है। इस बार मेला संगम स्थल पर नहीं, बल्कि संगम से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय यात्रा की बेहतर व्यवस्था और स्थान की उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। - राजिम कुंभ महोत्सव के नए स्थल में किस तरह की व्यवस्था की जाएगी ?
राजिम कुंभ महोत्सव के नए स्थल लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच अस्थाई सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क का निर्माण रेत और मुरूम से किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। गरियाबंद जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने इन तैयारियों को शुरू कर दिया है। - राजिम कुंभ महोत्सव के नए स्थल को लेकर कब और किसने निर्णय लिया था ?
राजिम कुंभ महोत्सव के नए स्थल का निर्धारण भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 2021 में किया गया था। उस समय सीएम भूपेश बघेल ने बैठक में इस स्थल की मार्किंग की थी और यहां मेला आयोजित करने का निर्देश भी जारी किया था, हालांकि तैयारियां पूरी नहीं हो पाई थीं और आयोजन को टाल दिया गया था।
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान
By Harrison Masih
जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
By Manya Jain
राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन
By Jageshwar prasad
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
By VINAY VERMA