रजनी दुबे बनीं CG REAT अध्यक्ष, 5 साल तक संभालेंगी जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Updated:
Share
रजनी दुबे बनीं CG REAT अध्यक्ष
रजनी दुबे बनीं CG REAT अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को CG REAT का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 14 अगस्त को नियुक्ति आदेश जारी किया।

छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त जस्टिस रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण यानी CG REAT का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने 14 अगस्त को इसका आदेश जारी किया है। उनकी नियुक्ति से रियल एस्टेट से जुड़े अपील मामलों की सुनवाई और फैसलों की प्रक्रिया को नई गति मिलने की उम्मीद है।

हाईकोर्ट की पूर्व जज को जिम्मेदारी

आवास एवं पर्यावरण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रजनी दुबे को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 यानी RERA Act की धारा 46 के तहत की गई है।

5 साल या 67 साल तक

आदेश में नियुक्ति की अवधि भी साफ की गई है। रजनी दुबे का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम 5 वर्ष रहेगा। हालांकि यदि इससे पहले उनकी उम्र 67 वर्ष हो जाती है तो कार्यकाल वहीं समाप्त हो जाएगा। यानी दोनों में जो पहले होगा, वही लागू होगा।



REAT क्यों है अहम?

रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डर और खरीदारों के बीच विवाद लगातार सामने आते रहे हैं। प्रोजेक्ट में देरी, फ्लैट की डिलीवरी, पैसे की वापसी, सुविधाओं और नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों में RERA के फैसलों के खिलाफ अपील का रास्ता REAT से होकर गुजरता है। ऐसे में अधिकरण के अध्यक्ष का पद सीधे तौर पर हजारों होम बायर्स और रियल एस्टेट कंपनियों से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है।

अटके मामलों पर नजर

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नए अध्यक्ष के आने के बाद लंबित अपीलों की स्थिति क्या होगी? लंबे समय से फैसले का इंतजार कर रहे खरीदारों को क्या राहत मिलेगी? बिल्डरों और होम बायर्स के बीच चल रहे विवाद कितनी तेजी से निपटेंगे? यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

सेवा शर्तें बाद में

सरकार ने फिलहाल नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अध्यक्ष पद की सेवा संबंधी अन्य नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। आदेश राज्यपाल के नाम से जारी हुआ है। आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव शत्रुहन यादव ने इसे डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया है।

अब फैसले की रफ्तार पर नजर

CG REAT में अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब रियल एस्टेट से जुड़े विवादों में खरीदारों की बड़ी उम्मीद अधिकरण से रहती है। अब नजर इस बात पर होगी कि रजनी दुबे के कार्यकाल में लंबित मामलों की सुनवाई कितनी तेज होती है और होम बायर्स को न्याय मिलने की प्रक्रिया कितनी आसान होती है।

FAQ

  1. CG REAT की नई अध्यक्ष कौन बनी हैं?
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को CG REAT का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  2. CG REAT का काम क्या है?
    CG REAT में RERA से जुड़े मामलों में अपील की सुनवाई होती है। बिल्डर-होम बायर विवाद, प्रोजेक्ट में देरी, फ्लैट डिलीवरी और रिफंड जैसे मामलों में RERA के फैसले के खिलाफ यहां अपील की जा सकती है।


ये खबरें भी पढ़ें...

गोदरेज प्रॉपर्टी पर 10 लाख जुर्माना, छत्तीसगढ़ रेरा का एक्शन

CG RERA का बड़ा एक्शन : 595 बिल्डरों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

संपत्ति की नई गाइडलाइन दरों से बदली छत्तीसगढ़ रियल एस्टेटकी तस्वीर, कारोबार में लौटा भरोसा

छत्तीसगढ़ में अब घर खरीदने पर होगी लाखों की बचत, 1 करोड़ की रजिस्ट्री पर सीधे 60 हजार का फायदा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रियल एस्टेट सेक्टर
  • जस्टिस रजनी दुबे
  • छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट
  • REAT
  • cg reat
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

By Sandeep Kumar

MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल