राजनांदगांव आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द...SIT करेगी जांच

Kanak Durga Jha | Dec 25, 2024, 16:01 IST
Share
Rajnandgaon constable recruitment process cancelled SIT investigate
Rajnandgaon constable recruitment process cancelled SIT investigate

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस भर्ती में गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह फैसला लिया है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस भर्ती में गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह फैसला लिया है। दरअसल, इससे जुड़े एक आरक्षक ने सुसाइड कर लिया था।

एक अभ्यर्थी, 4 कॉन्‍स्‍टेबल समेत अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, जांच के लिए एसआईटी टीम भी बनाई गई है, जो 10 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट देगी। इस मुद्दों को कांग्रेस ने उठाया था। जिसके बाद सरकार ने एक्शन लिया है।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

ये है पूरा मामला

राजनांदगांव जिले में 16 नवंबर 2024 से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें फिजिकल टेस्ट के दौरान नंबरों में गड़बड़ी की गई। पुलिस ने लालबाग थाने में भर्ती प्रक्रिया के 1 महीने बाद 16 दिसंबर 2024 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

आरक्षक के सुसाइड के बाद हुआ खुलासा

इस मामले से जुड़े आरक्षक अनिल रत्नाकर ने 21 दिसंबर को लालबाग थाना इलाके के रामपुर रोड से 1 किलोमीटर अंदर पेड़ पर फांसी लगा ली थी। आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर (25 साल) था। वो खैरागढ़ पुलिस में पदस्थ था और फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया की निगरानी में शामिल था। अनिल सरायपाली बसना का रहने वाला था और उस पर भी भर्ती में लेन-देन के आरोप थे।

हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

आरक्षक अनिल रत्नाकर ने हथेली पर सुसाइड नोट में लिखा था कि, आरक्षक भर्ती में कर्मचारी को फंसाया जा रहा है, अधिकारी को बचाया जा रहा है। इसमें सभी इन्वॉल्व हैं।

करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

FAQ

  1. राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द क्यों की गई?
    राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट के दौरान नंबरों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। इस मुद्दे को कांग्रेस ने उठाया, और एक आरक्षक अनिल रत्नाकर की सुसाइड के बाद गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसके चलते सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी।
  2. आरक्षक अनिल रत्नाकर की सुसाइड का क्या कारण बताया गया?
    आरक्षक अनिल रत्नाकर ने सुसाइड से पहले अपनी हथेली पर लिखे नोट में कहा था कि भर्ती प्रक्रिया में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है जबकि अधिकारी बचाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद भर्ती में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ।
  3. पुलिस भर्ती घोटाले की जांच के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
    पुलिस भर्ती घोटाले की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई है, जो 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। अब तक 1 अभ्यर्थी और 4 कॉन्‍स्‍टेबल समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
रायपुर में एक महिला ने थाने में दो माह की बच्ची के साथ लगाई खुद को आग

Tags:
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला
  • पुलिस आरक्षक भर्ती
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • Home Minister Vijay Sharma
  • पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • CM vishnu Deo Sai big announcement
  • राजनांदगांव आरक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज