CG BREAKING : राजनांदगांव में भीषण आग , जान बचाने घर छोड़कर भागे लोग
Marut raj | Dec 02, 2024, 11:13 IST
Rajnandgaon Electricity Company Fire Incident the sootr
चंद मिनटों में ही भीषण आग फैलने की वजह से रहवासी इलाकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालत थे कि आग फैलने के डर की वजह से लोग घर छोड़कर बाहर खुल इलाकों में भाग निकले।
Rajnandgaon Electricity Company Fire Incident : राजनांदगांव में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि लोग जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग निकले। घटना कैलाश नगर स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर की है। घटना स्थल के पास में थाना होने के बाद भी पुलिस एक-डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
जानकारी के अनुसार कैलाश नगर स्थित बिजल कंपनी के ऑफिस में 50 से 60 ट्रांसफर्मर रखे हुए थे। दरअसल, कैलाश नगर में बिजल कंपनी का यार्ड भी है। यहां पर ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के लिए लाए जाते हैं। रविवार शाम को शार्ट सर्किट की वजह से इनमें से किसी एक ट्रांसफर्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक-एक करके ट्रांसफर्मरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद बिजली कंपनी का अमला कुछ कर पाता, इससे पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया।
SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...
आग की जद में आए तकरीबन 40 ट्रांसफर्मर से तेज लपटें निकल रही थीं। हालत थी कि आग से उठ रहा काला धुआं शहरभर में छा गया। शहर के बाहरी हिस्से से भी आग की लपटें आसमान में देखी जा सकती थीं। पुलिस के मौके पर मौजूद न होने की वजह से तमाशबीनों को भीड़ भी लग गई।
रिश्वत लेते पकड़ी मैडम छिपा रहीं चेहरा, 14 दिन CBI रिमांड में रहेंगी
जानकारी के अनुसार ट्रांसफर्मर में ज्वलनशील ऑयल का उपयोग किया जाता है। रिपेयरिंग के लिए आए ट्रांसफर्मरों में भी यही ज्वलनशील ऑयल भरा था, जिसे तारपीन भी कहते हैं। यही वजह से कि एक- एक करके चंद मिनटों में ही आग ने सभी ट्रांसफर्मर को अपनी चपेट में ले लिया।
सब गोलमाल है... ठग का 23 तोला सोना फाइनेंस कंपनी की मैनेजर ने किया पार
कैलाश नगर स्थित बिजल कंपनी के दफ्तर के आस-पास रिहाइशी इलाका भी है। चंद मिनटों में ही भीषण आग फैलने की वजह से रहवासी इलाकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालत थे कि आग फैलने के डर की वजह से लोग घर छोड़कर बाहर खुल इलाकों में भाग निकले। लोगों को डर लग रहा था कि ये आग कहीं उनके घरों को भी चपेट में न ले ले। मौके पर पुलिस बल या प्रशानिक अमला मौजूद न होने की वजह से लोगों को सही हालात के बारे में पता नहीं चल पर रहा था।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
40 से ज्यादा ट्रांसफर्मर जल कर हुए राख
SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...
आग का धुआं शहरभर में छाया
रिश्वत लेते पकड़ी मैडम छिपा रहीं चेहरा, 14 दिन CBI रिमांड में रहेंगी
इसलिए आग ने लिया रौद्र रूप
सब गोलमाल है... ठग का 23 तोला सोना फाइनेंस कंपनी की मैनेजर ने किया पार
दहशत में रहे लोग
FAQ
- राजनांदगांव में बिजली कंपनी के दफ्तर में आग क्यों लगी ?
आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। कैलाश नगर स्थित बिजली कंपनी के यार्ड में रखे ट्रांसफॉर्मरों में से किसी एक में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रांसफॉर्मरों में ज्वलनशील ऑयल (तारपीन) भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। - आग की वजह से क्या नुकसान हुआ ?
आग में 40 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गए। इसके अलावा, तेज लपटों और धुएं ने आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने पर मजबूर हो गए। - पुलिस और प्रशासन की क्या भूमिका रही ?
घटना स्थल के पास पुलिस थाना होने के बावजूद पुलिस लगभग एक-डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। प्रशासन की देरी के कारण लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी रही, और मौके पर तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari