राजनांदगांव: फर्जी माईनिंग अफसर बनकर वसूली करने पहुंचा गिरोह, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
VINAY VERMA | May 09, 2026, 22:23 IST
rajnandgaon-fake-mining-officer-arrest
राजनांदगांव में एक फर्जी माईनिंग अधिकारी गिरोह को पकड़ लिया गया, जो खुद को खनिज विभाग का अधिकारी बताकर उगाही कर रहा था। 7 मई को डोंगरगांव के रामसिंह राजपूत की जेसीबी मशीन ग्राम आमगांव में काम कर रही थी।
राजनांदगांव न्यूज :राजनांदगांव में फर्जी माईनिंग अधिकारियों का एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया, जिसकी चालाकी उनकी छोटी डिमांड ने ही बिगाड़ दी। खुद को खनिज विभाग का अधिकारी बताकर उगाही करने पहुंचे आरोपियों ने कार्रवाई का डर दिखाया, लेकिन जब उन्होंने सिर्फ 10 हजार रुपए मांगे तो सामने वाले को शक हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा और कुछ ही देर में एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
दरअसल डोंगरगांव के ग्राम दर्री निवासी रामसिंह राजपूत ट्रांसपोर्टिंग और जेसीबी का काम करता है। 7 मई को उस की मशीन ग्राम आमगांव में एक किसान के खेत में मिट्टी समतलीकरण का काम कर रही थी। दोपहर करीब 3 बजे एक स्विफ्ट कार वहां पहुंची। कार में सवार तीन लोगों ने खुद को माईनिंग विभाग का अधिकारी बताया और मौके पर अवैध खनन होने का आरोप लगाने लगे।
आरोपियों ने रामसिंह और उनके ड्राइवर तनुज कुमार को कार्रवाई, जब्ती और बदनामी का डर दिखाया। मामला निपटाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर दी। शुरुआत में दोनों घबरा गए, लेकिन रकम सुनकर ड्राइवर को शक हुआ। इसके बाद आरोपियों ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने को कहा।
ड्राइवर ने जल्दीबाजी में 6 हजार रुपए ऑनलाइन भेज भी दिए, लेकिन इसी दौरान उसका शक और गहरा हो गया। उसे लगा कि कोई असली अधिकारी या सरकारी टीम खुलेआम ऑनलाइन रिश्वत लेने की गलती नहीं करेगी। इसके बाद उसने चुपचाप पुलिस को सूचना दे दी और दूसरी तरफ आरोपियों को बातचीत में उलझाए रखा।
सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस एक्टिव हुई लोकेशन के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला आरोपी ने अपना नाम रेहाना बेगम बताया और खुद को पत्रकार कहा। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान रवि शर्मा और शेख अरमान के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। शुरुआती जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह पहले भी इसी तरह लोगों को डराकर वसूली कर चुका है या नहीं। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल और बैंक ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देकर वसूली, झूठी पहचान बताने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
राजगामी संपदा समिति में नई नियुक्तियां, राजनांदगांव की रियासतकालीन विरासत को मिले नए सारथी
दुनियां में सबसे गर्म शहर रहा राजनांदगांव, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल राजनांदगांव दौरे पर, प्रशासन ने घोषित किया नो फ्लाइंग जोन
छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी,राजनांदगांव में खनन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी
महिला सहित 3 पहुंचे
कार्रवाई का दिखाया डर
ड्राइवर ने जल्दीबाजी में 6 हजार रुपए ऑनलाइन भेज भी दिए, लेकिन इसी दौरान उसका शक और गहरा हो गया। उसे लगा कि कोई असली अधिकारी या सरकारी टीम खुलेआम ऑनलाइन रिश्वत लेने की गलती नहीं करेगी। इसके बाद उसने चुपचाप पुलिस को सूचना दे दी और दूसरी तरफ आरोपियों को बातचीत में उलझाए रखा।
महिला ने खुद को बताया पत्रकार
कार हुई जब्त, कार्रवाई शुरू
तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देकर वसूली, झूठी पहचान बताने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
दुनियां में सबसे गर्म शहर रहा राजनांदगांव, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल राजनांदगांव दौरे पर, प्रशासन ने घोषित किया नो फ्लाइंग जोन
छत्तीसगढ़ डीएमएफ घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, धमतरी,राजनांदगांव में खनन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari