रमन सरकार कार्यकाल के भरोसेमंद IAS...अब CM साय की टीम में शामिल

Kanak Durga Jha | Dec 24, 2024, 19:26 IST
Share
Raman governments trusted IAS now included CM vishnu deo Sai team
Raman governments trusted IAS now included CM vishnu deo Sai team

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को मजबूत बनाने के लिए डेपुटेशन से लौटे दो अनुभवी अधिकारी सुबोध सिंह और मुकेश बंसल को अपनी टीम में शामिल किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी नई कोर टीम तैयार कर ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को मजबूत बनाने के लिए डेपुटेशन से लौटे दो अनुभवी अधिकारी सुबोध सिंह और मुकेश बंसल को अपनी टीम में शामिल किया है। इस तरह मुकेश बंसल के आने के बाद पी दयानंद, राहुल भगत और बसव राजू को मिलाकर 4 अफसर सीएम सेक्रेटरी के पद पर हैं। जबकि सुबोध सिंह प्रमुख सचिव बनाए गए हैं।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

सुबोध सिंह और मुकेश बंसल रमन कार्यकाल में भी सीएम सचिवालय में पदस्थ थे। साल 2009 में मुख्यमंत्री रहते हुए रमन सिंह ने सुबोध सिंह को अपने सचिवालय में सचिव के तौर पर पदस्थ किया। जबकि मुकेश बंसल 2017 से 2018 तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे। आखिर इन दोनों अफसरों को साय की कोर टीम में शामिल किए जाने के क्या मायने हैं।

सीएम सचिवालय में दोनों अफसरों के शामिल होने के मायने

साय सरकार बनने के बाद प्रमुख सचिव लेवल पर एक अधिकारी की नियुक्ति होनी थी। ये चेहरा सरकार बनने की शुरुआत से ही खोजा जा रहा था। क्योंकि सूबे में सीएम सचिवालय में काम करने वाले अनुभवी अफसरों की कमी थी। इसलिए कई महत्वपूर्ण फाइलों को निपटाने में वक्त भी लग रहा था।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

सुबोध सिंह पहले भी सीएम सचिवालय संभाल चुके हैं। रमन सरकार के कई मुख्य काम सुबोध सिंह के हिस्से में थे। इसलिए उनसे बेहतर चेहरा बतौर पीएस (पर्सनल सेक्रेटरी) कोई दूसरा नहीं था। इसी तरह मुकेश बंसल भी अनुभवी चेहरा हैं। तेज गति से काम करने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। 2017 से 2018 तक तत्कालीन रमन सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी निभाई है।

करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

FAQ

  1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कोर टीम में किन दो अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया है?
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कोर टीम में सुबोध सिंह और मुकेश बंसल को शामिल किया है। सुबोध सिंह को प्रमुख सचिव और मुकेश बंसल को सीएम सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  2. सुबोध सिंह और मुकेश बंसल का अनुभव मुख्यमंत्री सचिवालय में कैसा रहा है?
    सुबोध सिंह ने रमन सरकार के दौरान 2009 में सीएम सचिवालय में सचिव के रूप में कार्य किया था और कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला था। मुकेश बंसल ने 2017 से 2018 तक रमन सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। दोनों अधिकारियों को तेज गति से काम करने वाले और अनुभवी माना जाता है।
  3. साय सरकार में सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति के क्या मायने हैं?
    साय सरकार में अनुभवी अधिकारियों की कमी थी, जिससे महत्वपूर्ण फाइलों को निपटाने में देरी हो रही थी। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति से सीएम सचिवालय को मजबूती मिलेगी, क्योंकि दोनों अधिकारी रमन सरकार के दौरान अनुभवी और कुशल प्रशासनिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
10 महीने में कम हुईं 34 हजार महतारी, 38000 महिलाओं को नहीं मिला पैसा

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई