रानू साहू को मिला भारतमाला में मुआवजा, कलेक्टर पति ने दान में दी 15 एकड़ जमीन
Arun Tiwari | Jun 25, 2025, 16:20 IST
Ranu Sahu got compensation in Bharatmala the sootr
निलंबित IAS रानू साहू को भारतमाला प्रोजेक्ट में मोटा मुआवजा मिला है। मुआवजा कलेक्टर पति की मेहरबानी और गड़बड़ी की बदौलत मिला। कलेक्टर पति ने पत्नी धर्म निभाते हुए प्रोजेक्ट के पास की जमीन गड़बड़ी कर अलग अलग हिस्सों में पत्नी रानू साहू के नाम कर दी।
रायपुर : कोयला घोटाले की आरोपी निलंबित आईएएस रानू साहू को भी भारतमाला प्रोजेक्ट में मोटा मुआवजा मिला है। यह मुआवजा उनको अपने कलेक्टर पति की मेहरबानी और गड़बड़ी की बदौलत मिला। कलेक्टर पति ने प्रोजेक्ट के पास की 15 एकड़ जमीन गड़बड़ी कर अलग अलग हिस्सों में पत्नी रानू साहू के नाम कर दी। भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का नया खुलासा है। 11 जिलों में चल रहे इस प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार की जांच में कई नए मामले सामने आए हैं। सरकार के सामने पूरे दस्तावेज के साथ यह नई शिकायत आई है। भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर अब तक 150 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: अफसरों में बंटा करोड़ों का कमीशन, रानू साहू ने बटोरे 57.85 करोड़
रायपुर से विशाखापट्नम के बीच भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे एक्सप्रेस वे में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई मामले तो ऐसे हैं जो हैरान करने वाले हैं। इसमें सिर्फ व्यापारियों और नेताओं ने ही नहीं आईएएस अफसरों ने भी खूब माल कूटा है। गरियाबंद के तत्कालीन कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने मोटा मुआवजा पाने के लिए एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया। इस बात की शिकायत कमिश्नर रायपुर को मिली है। इस शिकायत के अनुसार कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने अपनी पत्नी रानू साहू के नाम पर साढ़े छह हेक्टेयर यानी करीब 15 एकड़ कृषि भूमि दान में दे दी। गरियाबंद के ग्राम देहरगुड़ा की इस साढ़े हेक्टेयर जमीन को तीन टुकड़ों में बांटा गया। रजिस्ट्री फीस बचाने के लिए दानपत्र बनाकर दान में दे दी और टुकड़ों में बांटकर 9 गुना ज्यादा मुआवजा ले लिया गया। गौर करने वाली बात ये भी है कि दानपत्र रजिस्टर्ड कराने के पांच दिन के अंदर नामांतरण भी करा लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला परियोजना की जमीन में दस्तावेजों में हेराफेरी कर घोटाला
भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का आशय पत्र 12 अप्रैल 2019 को जारी हुआ। इस आशयपत्र के एक सप्ताह बाद तत्कालीन कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने पटवारी अभिलेखों में बड़ी गड़बड़ी की। उन्होंने कृषि भूमि को छोटे टुकड़ों में कर बटांकन और नामांतरण कराया।
-रकबा 2.5 हेक्टेयर रानू साहू को 20 जून 2021 को दिया गया जिसका नामांतरण 26 जून 2021 को हो गया।
-रकबा 2 हेक्टेयर रानू साहू को 20 जून 2021 को दिया गया जिसका नामांतरण 26 जून 2021 को हो गया।
- रकबा 2 हेक्टेयर रानू साहू को 20 जून 2021 को दिया गया जिसका नामांतरण 26 जून 2021 को हो गया।
ये खबर भी पढ़ें...भारतमाला प्रोजेक्ट में करप्शन, BJP के पूर्व मंत्री, मौजूदा विधायक के रिश्तेदार को मुआवजा !
ऐसा नहीं है कलेक्टर मौर्य ने सिर्फ पत्नी धर्म निभाया हो बल्कि पत्नी के पूरे परिवार यानी ससुराल पर भी खूब मेहरबानी की। बहती गंगा में उन्होंने भी हाथ धो लिया। ससुराल के लोगों को 40 लाख मुआवजा दिला दिया। यह मामला धमतरी के कुरुद में 9 किलोमीटर से 62 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क में किया गया। भारतमाला प्रोजेक्ट बनने की बात सामने आने के बाद वहां पर बड़े पैमाने पर कृषि भूमि खरीदी गई। इस कृषि भूमि के भी ससुराल वालों के नाम कर कई टुकड़े किए गए और 9 गुना ज्यादा मुआवजा हथियाया गया।
- रकबा 0.0147 हेक्टेयर साली पूनम के नाम
- रकबा 0.0200 हेक्टेयर साले पीयूष के नाम
- रकबा 0.0186 हेक्टेयर ससुर अरुण के नाम
- रकबा 0.0200 हेक्टेयर सास लक्ष्मी के नाम
- रकबा 0.0400 हेक्टेयर साले की पत्नी शालिनी के नाम
इनमें कुल 40 लाख 25 हजार का मुआवजा बांटा गया है। शिकायत मिलने के बाद बाकी मुआवजा रोक लिया गया। इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद सरकार ने जमीन अधिग्रहण के संबंध में दावा आपत्तियां बुलाई हैं। इसके तहत ही सरकार के पास यह शिकायतें आ रही हैं। इस मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। आईएएस जयप्रकाश मौर्य कोयला घोटाले में भी आरोपी हैं। उनकी पत्नी रानू साहू पर भी कोयला घोटाले की कालिख पुती हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... CG News | भारतमाला प्रोजेक्ट में करप्शन की नई फाइल्स, BJP के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक भी...
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
chattisgarh | Bharatmala Project | Bharatmala scam | IAS Ranu Sahu | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: अफसरों में बंटा करोड़ों का कमीशन, रानू साहू ने बटोरे 57.85 करोड़
कलेक्टर पति ने पत्नी को दान में दी साढ़े छह हेक्टेयर जमीन
ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला परियोजना की जमीन में दस्तावेजों में हेराफेरी कर घोटाला
इस तरह हुआ नामांतरण
-रकबा 2.5 हेक्टेयर रानू साहू को 20 जून 2021 को दिया गया जिसका नामांतरण 26 जून 2021 को हो गया।
-रकबा 2 हेक्टेयर रानू साहू को 20 जून 2021 को दिया गया जिसका नामांतरण 26 जून 2021 को हो गया।
- रकबा 2 हेक्टेयर रानू साहू को 20 जून 2021 को दिया गया जिसका नामांतरण 26 जून 2021 को हो गया।
ये खबर भी पढ़ें...भारतमाला प्रोजेक्ट में करप्शन, BJP के पूर्व मंत्री, मौजूदा विधायक के रिश्तेदार को मुआवजा !
ससुराल पर भी मेहरबानी
- रकबा 0.0147 हेक्टेयर साली पूनम के नाम
- रकबा 0.0200 हेक्टेयर साले पीयूष के नाम
- रकबा 0.0186 हेक्टेयर ससुर अरुण के नाम
- रकबा 0.0200 हेक्टेयर सास लक्ष्मी के नाम
- रकबा 0.0400 हेक्टेयर साले की पत्नी शालिनी के नाम
इनमें कुल 40 लाख 25 हजार का मुआवजा बांटा गया है। शिकायत मिलने के बाद बाकी मुआवजा रोक लिया गया। इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद सरकार ने जमीन अधिग्रहण के संबंध में दावा आपत्तियां बुलाई हैं। इसके तहत ही सरकार के पास यह शिकायतें आ रही हैं। इस मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। आईएएस जयप्रकाश मौर्य कोयला घोटाले में भी आरोपी हैं। उनकी पत्नी रानू साहू पर भी कोयला घोटाले की कालिख पुती हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... CG News | भारतमाला प्रोजेक्ट में करप्शन की नई फाइल्स, BJP के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक भी...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
chattisgarh | Bharatmala Project | Bharatmala scam | IAS Ranu Sahu | छत्तीसगढ़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari