सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज... जानिए पूरा प्रोफाइल

The Sootr CG | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज... जानिए पूरा प्रोफाइल
सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा, रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज... जानिए पूरा प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और जज मिलने वाले हैं, दरअसल, एडवोकेट रवींद्र कुमार अग्रवाल हाईकोर्ट में जज नियुक्त किए जाएंगे

BILASPUR. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और जज मिलने वाले हैं। दरअसल, एडवोकेट रवींद्र कुमार अग्रवाल हाईकोर्ट में जज नियुक्त किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से की है। अब केंद्र सरकार नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेगी। वे हाई कोर्ट में 15वें जज होंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के 22 पद स्वीकृत किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस समेत दो सीनियर जज की कॉलेजियम ने फरवरी 2023 में हाई कोर्ट में जज के पद पर नियुक्ति के लिए एडवोकेट रवींद्र कुमार अग्रवाल की अनुशंसा की थी। इसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भी सहमति थी। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम से अब उनका नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नियुक्ति की अधिसूचना और राष्ट्रपति भवन से वारंट जारी होने के बाद उन्हें एडिशनल जज के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

राजनांदगांव से LLB की, 1993 से कर रहे वकालत

रविंद्र अग्रवाल का जन्म भाटापारा में हुआ था। पिता सरकारी नौकरी में थे, इस वजह से अलग- अलग जगहों से स्कूल की पढ़ाई की। राजनांदगांव से एलएलबी करने के बाद वे 1993 में बिलासपुर आ गए और यहां जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। नवंबर 2000 से वे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। सिविल, क्रिमिनल, सर्विस और संवैधानिक मामलों के जानकार अग्रवाल अपने सहज- सरल व्यवहार के चलते वकीलों के बीच खासे पसंद किए जाते हैं।

3 फरवरी जारी की गई थी सिफारिश

बता दें कि इसी साल 3 फरवरी 2023 को, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से रवींद्र कुमार अग्रवाल को उस उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने इस सिफारिश पर सहमति जताई है।

Tags:
  • Chhattisgarh High Court
  • Ravindra Aggarwal will become judge in Chhattisgarh High Court
  • Ravindra Aggarwal
  • new judge appointed in Chhattisgarh High Court
  • रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज
  • रवींद्र अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया जज नियुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा