RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न

Kanak Durga Jha | Dec 23, 2024, 11:34 IST
Share
RSS completes 100 years Mohan Bhagwat visit Raipur for five days
RSS completes 100 years Mohan Bhagwat visit Raipur for five days

Dr. Mohan Bhagwat Visit Chhattisgarh : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पांच दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर में रुकेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पांच दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर में रुकेंगे। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अगले साल सौ साल पूरे हो रहे हैं। इस शताब्दी वर्ष में आरएसएस देशभर में कार्यक्रम करेगा। किस तरह के कार्यक्रम होने हैं, इसको लेकर लगातार सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का राज्यों का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में उनका 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास होगा। यह संगठनात्मक प्रवास है।

डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से मारपीट कर किया रेप , FIR दर्ज

शताब्दी वर्ष रायपुर में मनाएंगे मोहन भागवत

इस दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है। इसके बारे में जानकारी देकर बताया जाएगा, क्या-क्या करना है। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है।

इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक मोहन भागवत का प्रवास हो रहा है। इस प्रवास में संबंधित प्रांत में संगठनात्मक कार्यों पर वह चर्चा करते हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Sunny Leone पति जॉनी सींस के नाम से युवक ले रहा था महतारी वंदन के पैसे

संगठन मजबूत करने बैठक लेंगे सरसंघचालक

सरसंघचालक डॉ. भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे। सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सरसंघचालक का प्रवास छत्तीसगढ़ में संघ कार्य को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

सत्संग अभियान चलाएगी संघ

संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के लिए काम करेगा, जिसकी चर्चा मोहन भागवत राज्यों के दौरे पर कर रहे हैं। पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व आधारित जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य के साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, अहिल्यादेवी होलकर, रानी दुर्गावती और अनुकूल चंद ठाकुर के सत्संग अभियानों पर भी चर्चा होगी।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

FAQ

  1. डॉ. मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास किस उद्देश्य से हो रहा है?
    डॉ. मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े संगठनात्मक कार्यों और पंच परिवर्तन के लक्ष्यों पर चर्चा करने के उद्देश्य से हो रहा है। वे कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे और संघ को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने पर विचार करेंगे।
  2. आरएसएस का शताब्दी वर्ष किस महत्वपूर्ण पहल पर केंद्रित है?
    आरएसएस का शताब्दी वर्ष पंच परिवर्तन पर केंद्रित है। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन शैली, और नागरिक कर्तव्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती और अन्य महान विभूतियों के सत्संग अभियानों पर भी काम किया जाएगा।
  3. डॉ. मोहन भागवत के प्रवास के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होगी?
    प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत संगठनात्मक कार्यों के विस्तार, कार्यकर्ताओं के गुणात्मक विकास, और पंच परिवर्तन के उद्देश्यों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, संघ की शाखाओं को प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

Tags:
  • RSS
  • Mohan Bhagwat
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • Dr. mohan Bhagwat
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत
  • mohan bhagwat news today
  • mohan bhagwat visit chhattisgarh
  • mohan bhagwat visit raipur
  • RSS 100 years Anniversary
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच