धर्मांतरण को लेकर बवाल... कांग्रेस MLA ने कहा- कोई बीमार तो मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी
Kanak Durga Jha | Aug 11, 2025, 12:42 IST
Ruckus religious conversion Congress MLA said freedom go temple mosque
छत्तीसगढ़ में रविवार को रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। हिंदूवादी संगठनों और मसीही समाज के बीच तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
छत्तीसगढ़ में रविवार को रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और संबंधित मकान को सील कर दिया।
रायपुर के सरस्वती नगर क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां हिंदू संगठनों ने मसीही समाज के एक घर का घेराव कर आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। यहां भी विवाद के दौरान एक युवक को पकड़कर पीटने की घटना हुई।
प्रगति नगर, गली नंबर-2 स्थित प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में रविवार को किराएदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास, दामाद पवन श्रीवास और अन्य सहयोगियों के साथ प्रार्थना सभा हो रही थी। आरोप है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू युवतियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे, जिसके बाद मकान का गेट अंदर से कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इसको धर्मांतरण का मामला मानने से इंकार किया और आरोप लगाया कि बजरंग दल और संबंधित संगठन माहौल बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है, लेकिन पुलिस अल्पसंख्यकों पर दबाव में कार्रवाई कर रही है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
रायपुर के सरस्वती नगर क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां हिंदू संगठनों ने मसीही समाज के एक घर का घेराव कर आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। यहां भी विवाद के दौरान एक युवक को पकड़कर पीटने की घटना हुई।
ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप
महिलाओं ने कहा मर्जी से प्रार्थना में शामिल हुई हैं गेट खुलने के बाद वहां मौजूद महिलाएं और युवतियां बोलीं कि वे अपनी मर्जी से प्रार्थना में शामिल हुई हैं। उनका कहना था कि उन्होंने जीवन में बदलाव महसूस करने के बाद स्वयं धर्म परिवर्तन किया और यह किसी दबाव का परिणाम नहीं है।
धर्मांतरण पर मचा बवालबिलासपुर और रायपुर में धर्मांतरण विवाद पर हंगामाप्रार्थना सभाओं पर ईसाई धर्म प्रचार के आरोप पुलिस ने बिलासपुर में मकान सील किया रायपुर में युवक के साथ मारपीट की घटना कांग्रेस विधायक ने आरोपों को नकारा |
कांग्रेस विधायक ने धर्मांतरण का मामला मानने से किया इंकार
FAQ
- छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विवाद कहां-कहां हुआ?
रायपुर और बिलासपुर में एक ही दिन दो घटनाएं हुईं। - बिलासपुर में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मकान को सील कर मामला दर्ज किया। - महिलाओं का इस मामले पर क्या कहना है?
महिलाओं का कहना है कि वे अपनी मर्जी से सभा में शामिल हुईं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA