रशियन गर्ल के साथ किस-किसने मनाईं रंगरेलियां, एक-एक को तलाश रही पुलिस

Marut raj | Published:
Share
Russian Girl High Voltage Drama Raipur the sootr
Russian Girl High Voltage Drama Raipur the sootr

Russian Girl High Voltage Drama Raipur : रशियन गर्ल सत्तारोवा नादिराखोन के पास टूरिस्ट वीजा है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच करना चाह रही है, जिससे युवती का रायपुर का लोकल कनेक्शन सामने आ सके।

Russian Girl High Voltage Drama Raipur : रायपुर के VIP रोड पर हंगामा करने वाली रशियन गर्ल और वकील दोस्त को पुलिस ने 3 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि रशियन गर्ल रायपुर क्यों आई थी। उसे छत्तीसगढ़ कौन लेकर आया था। उसका किन-किन लोगों के साथ संबंध है।

ये खबर भी पढ़ें... जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, चुनाव में बांट रहे नेता

टूरिस्ट वीजा पर आई रायपुर

जानकारी के अनुसार रशियन गर्ल सत्तारोवा नादिराखोन के पास टूरिस्ट वीजा है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच करना चाह रही है, जिससे युवती का रायपुर का लोकल कनेक्शन सामने आ सके। रशियन युवती 31 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर उज्बेकिस्तान से मुंबई होते हुए रायपुर आई थी। उसके बाद वो टाटीबंध स्थित एक होटल पर रह रही थी।

इस दौरान 5 फरवरी को VIP रोड स्थित बार में उसकी वकील के साथ जान पहचान हुई। इस बीच दोनों होटल भी गए। इसके साथ ही दोनों ने बार में जमकर शराब पी। फिर वे होटल के लिए निकल रहे थे, तभी नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे मंत्री-सांसद, इस दिन जाएंगे प्रयागराज

हो सकती है 3 साल तक की सजा

फिलहाल पुलिस ने रशियन युवती और वकील के खिलाफ एक्सीडेंट के मामले में दूसरे की जान को जानबूझकर खतरे में डालने और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने को लेकर FIR दर्ज की है। इस मामले में पीड़ित को गंभीर चोट पहुंचने पर कोर्ट आरोपी को 3 साल तक की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... बागी बनी बैज की बहन और सिंहदेव का भतीजा, अपने ही करा रहे फजीहत

युवक अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे ताशकंद की रहने वाली युवती अपने वकील दोस्त भावेश आचार्य के साथ VIP रोड पर भारत सरकार लिखी कार चला रही थी। वह नशे में थी। उसने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हो गए। ये लोग रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें... दिल से हारे सरपंच प्रत्याशी... चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Video of Russian girls
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • Russian Girl
  • रशियन गर्ल
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर