साय कैबिनेट के अहम फैसले: नारकोटिक्स, सुरक्षा, विमानन और नवाचार को मिली मंजूरी

VINAY VERMA | Feb 04, 2026, 15:24 IST
Share
Important decisions of Sais cabinet Approval for narcotics security aviation and innovation
Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। इन फैसलों का उद्देश्य सुरक्षा, विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी।
  • पुलिस मुख्यालय में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का गठन, 44 नए पदों को स्वीकृति।
  • विमानन क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण के लिए फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) की स्थापना।
  • छत्तीसगढ़ में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी।
  • 35 आवासीय कॉलोनियों को नगर निगमों को सौंपने से नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।

NEWS IN DETAIL

RAIPUR. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने सुरक्षा और विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों का उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना, युवाओं को रोजगार के नए अवसर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

10 जिलों में टास्क फोर्स

कैबिनेट ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रदेश के 10 जिलों में जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी दी है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में प्रावधानित 100 नए पदों को स्वीकृति दी गई है। रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम, जशपुर, राजनांदगांव और कोरबा का चयन किया गया है। इन जिलों में गठित होने वाली यह टास्क फोर्स नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायक होगी।

यह खबरें भी पढ़ें..

बच्चा नाजायज है फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता, जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला

छत्तीसगढ़ में नए धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम अड़चन, बजट सत्र में विधेयक पेश करने में बड़ी उलझन

एसओजी चलाएगी विशेष ऑपरेशन

सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के अंतर्गत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के गठन को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 44 नवीन पद स्वीकृत किए गए हैं। एसओजी किसी भी बड़ी, अचानक या आतंकी घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर हालात को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

फ्लाइट ट्रेनिंग के इंस्टीट्यूशन

विमानन क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए मंत्रिपरिषद ने राज्य के विभिन्न एयरपोर्ट और हवाई पट्टियों पर फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) की स्थापना का निर्णय लिया है। निजी सहभागिता से स्थापित होने वाले इन संस्थानों से पायलट प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही एयरक्राफ्ट रिसाइक्लिंग, हेलीकॉप्टर बंकिंग और एयरो स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा

स्टार्टअप को प्रोत्साहन

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-26 को भी मंजूरी दी। इस नीति से स्टार्टअप ईकोसिस्टम, इन्क्यूबेटर्स और अन्य हितधारकों का विकास होगा तथा छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख नवाचार केंद्रों में शामिल करने की दिशा में मदद मिलेगी। स्टेट्स स्टार्टअप रैंकिंग में सुधार से राज्य में निवेश का आकर्षण भी बढ़ेगा।

नगरीय निकाय से जुड़े फैसले

नगरीय विकास से जुड़े एक अहम निर्णय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित और पूर्ण हो चुकी 35 आवासीय कॉलोनियों को नगर निगमों और नगर पालिकाओं को सौंपने का फैसला लिया गया है। इससे इन कॉलोनियों में पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी और निवासियों को दोहरे रखरखाव शुल्क से राहत मिलेगी।

बहुमंजिला भवन को मंजूरी

नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय विभागों और निगम-मंडलों के लिए एक वृहद बहुमंजिला भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है, जिससे भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अरपा बचाने नया नियम

इसके अलावा सिरपुर और अरपा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए शासकीय भूमि आबंटन का अधिकार संबंधित जिलों के कलेक्टरों को दिया गया है। दोनों विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों की वित्तीय स्थिति को देखते हुए भूमि आबंटन एक रुपये प्रीमियम पर किए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें..

छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए 7 हजार 470 करोड़, प्रदेश को मिला अब तक का सबसे बड़ा बजट

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बाद कुटाई शुरू, कांग्रेस का आरोप सरकार ने जानबूझकर कम खरीदा धान

छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी

डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ क्लाउड फर्स्ट नीति को लागू करने की स्वीकृति दी गई है। इस नीति से आईटी ढांचे की लागत घटेगी, साइबर सुरक्षा मजबूत होगी और नागरिक सेवाओं की 24x7 उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • रायपुर
  • कैबिनेट
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • नवा रायपुर विकास प्राधिकरण
  • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज