ओडिशा से ला रहे थे करोड़ों की चांदी , चेकिंग के समय गिरफ्त में फंसे
Marut raj | Jan 31, 2025, 21:54 IST
Sarangarh Bilaigarh District Police checking and caught silver the sootr
Sarangarh Bilaigarh District Police checking and caught silver : पुलिस ने कार से 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दाेनों आरोपी राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं।
Sarangarh Bilaigarh District Police checking and caught silver : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में वाहन चेकिंग के दौरान सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुंडई वैन्यू कार से 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दाेनों आरोपी राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पत्नी का बिल्डर से था अफेयर... इंजीनियर पति ने रिमोट बम से उड़ाया
जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के कंचनपुर बेरियर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ओडिशा की तरफ से आ रहे एक सफेद रंग के हुंडई वेन्यू कार को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम पप्पू साहू (26), पिता स्व० मंषाराम साहू, विश्वकर्मा चौक साहू पारा, थाना मुजगहन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। वहीं दूसरे ने अपना नाम रामरूची पटेल (38), पिता जगन्ननाथ पटेल न्यू संतोषी नगर मुजगहन, थाना मुजगहन जिला रायपुर का रहने वाला बताया। जब पुलिस ने वाहन चेकिंग की बात की तो वे गोल-मोल जवाब देने लगे।
ये खबर भी पढ़ें... खूंखार हिड़मा पर नक्सलियों को नहीं रहा भरोसा, छीन लिया सबसे बड़ा पद
वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग रंगों के छोटे-बड़े बैग में चांदी के गहने मिले। 212 किलो से ज्यादा वजनी चांदी की कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार और गहने जब्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें... स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाथरूम में लगाया CCTV कैमरा
ये खबर भी पढ़ें... पत्नी का बिल्डर से था अफेयर... इंजीनियर पति ने रिमोट बम से उड़ाया
ओडिशा की तरफ से आ रही थी कार
ये खबर भी पढ़ें... खूंखार हिड़मा पर नक्सलियों को नहीं रहा भरोसा, छीन लिया सबसे बड़ा पद
चांदी की कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपए
ये खबर भी पढ़ें... स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाथरूम में लगाया CCTV कैमरा
FAQ
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने कितनी चांदी बरामद की है ?
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने 212 किलो से ज्यादा चांदी बरामद की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 91 लाख रुपए है। - आरोपी कौन-कौन थे और उनका क्या पता चला ?
आरोपी पप्पू साहू (26) और रामरूची पटेल (38) थे, दोनों रायपुर के रहने वाले हैं। वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया था। - पुलिस ने चांदी के गहनों को कहां से जब्त किया ?
पुलिस ने सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार से चांदी के गहने जब्त किए, जो अलग-अलग रंगों के छोटे-बड़े बैग में रखे हुए थे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman