इकतरफा इश्क : पागल पड़ोसी ने पांच लोगों को काट डाला, फिर फांसी लगा ली

CHAKRESH | May 19, 2024, 07:17 IST
Share
BREAKING NEWS UPDATE
BREAKING NEWS UPDATE

आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी युवक ने प्रेम- प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया। उसने मासूम समेत 5 लोगों को मारने के बाद वहीं फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के एक ही घर में परिवार के 5 लोगों की खून से सनी लाश मिली है। वहीं एक लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घर के अलग- अलग कमरों में एक मासूम बच्चा, 3 महिला और एक पुरुष की खून से लथपथ लाश मिली। जानकारी के मुताबिक, वारदात को देर रात अंजाम दिया गया। मौके पर हथौड़ा और कुल्हाड़ी भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि, पड़ोसी युवक ने प्रेम- प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया। उसने मासूम समेत 5 लोगों को मारने के बाद वहीं फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं

  • 56 साल का हेमलाल
  • 50 साल की पत्नी जगमती
  • 27 साल की बेटी ममता
  • 25 साल की गर्भवती बेटी मीरा
  • मीरा का 3 साल का बेटा
  • 27 साल का मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर (यह पड़ोसी है, आशंका है पांचों की हत्या के बाद इसने खुदकुशी की)

पप्पू टेलर का मीरा से था अफेयर

जानकारी के मुताबिक पप्पू टेलर पड़ोसी था। उसका मृतक परिवार की मीरा के साथ अफेयर चल रहा था। पहले भी अफेयर को लेकर विवाद हुआ था और पप्पू टेलर को जेल भेजा गया था। आशंका जताई जा रही है कि जेल से छूटने के बाद विवाद और बढ़ा तो उसने गुस्से में आकर सभी की हत्या कर दी। मीरा की शादी हो चुकी है और वह भाई की शादी के लिए अपने मायके आई हुई थी। शादी की तैयारी को लेकर भाई बाजार गया हुआ था। इसी दौरान यह वारदात हुई। करीब 6 साल पहले भी युवक ने एकतरफा प्यार के चलते लड़की पर कैंची से हमला किया था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

इकतरफा इश्क | सारंगगढ़ में सामूहिक हत्या | पांच लोगों की हत्या | Sarangarh mass murder case | पागल पड़ोसी ने पांच लोगों को काट डाला

Tags:
  • इकतरफा इश्क
  • सारंगगढ़ में सामूहिक हत्या
  • पांच लोगों की हत्या
  • Sarangarh mass murder case
  • पागल पड़ोसी ने पांच लोगों को काट डाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच