छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या की बेल पर सुनवाई, शासन कल देगा जवाब
VINAY VERMA | Jan 07, 2026, 20:45 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी सौम्या चौरसिया की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। शासन कल जवाब देगा, सबकी नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
RAIPUR. 3200 करोड़ के शराब घोटाले की आरोपी निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान शासन ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा। यह वही कोर्ट है, जिसने हाल ही में इसी प्रकरण से जुड़े एक अन्य आरोपी चैतन्य बघेल को जमानत दी थी।
मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान सौम्या चौरसिया की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने कहा कि सौम्या चौरसिया एक महिला अधिकारी हैं। वे लंबे समय से न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर उन्हें निरंतर जेल में रखना आवश्यक नहीं है।
साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि मामले में अधिकांश दस्तावेजी साक्ष्य पहले ही एजेंसियों के पास हैं। ऐसे में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका नहीं है।
![शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, रायपुर लौटे पुलिस सुरक्षा के बीच]()
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला
दूसरी ओर शासन की ओर से पेश अधिवक्ता ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। शासन ने कोर्ट को अवगत कराया कि यह मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है। ऐसे में शासन अपना विस्तृत जवाब तैयार कर प्रस्तुत करना चाहता है।
हाईकोर्ट ने शासन की इस मांग को स्वीकार करते हुए जवाब देने के लिए गुरुवार दोपहर तक का समय दे दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में की जाएगी।
सौम्या चौरसिया को ईडी ने 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं। ईडी का आरोप है कि सौम्या चौरसिया ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर शराब कारोबार से जुड़े कथित अवैध लेन-देन और सिंडिकेट को संरक्षण दिया। हालांकि, सौम्या चौरसिया और उनके अधिवक्ता इन आरोपों को सिरे से खारिज करते आए हैं। ईडी के मुताबिक सौम्या जांच में सहयोग नहीं कर रहीं। वे ईडी के किसी सवाल का जवाब नहीं देतीं।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वोटरों की संख्या, 2.74 लाख लोगों ने किया आवेदन
इस बीच बताया जा रहा है कि ईडी, चैतन्य बघेल को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। यदि ऐसा होता है तो शराब घोटाले से जुड़े मामलों में कानूनी लड़ाई और तेज हो सकती है। हालांकि शासन के जवाब से बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि जांच एजेंसियां अगला क्या रुख अपनाने वाली हैं।
3200 करोड़ शराब घोटाला
ये दलीलें पेश की गईं
साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि मामले में अधिकांश दस्तावेजी साक्ष्य पहले ही एजेंसियों के पास हैं। ऐसे में सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका नहीं है।
शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, रायपुर लौटे पुलिस सुरक्षा के बीच
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला
शासन ने मांगा समय
हाईकोर्ट ने शासन की इस मांग को स्वीकार करते हुए जवाब देने के लिए गुरुवार दोपहर तक का समय दे दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में की जाएगी।
16 दिसंबर को हुई थी गिरफ्तारी
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वोटरों की संख्या, 2.74 लाख लोगों ने किया आवेदन
जमानत के खिलाफ की तैयारी
3200 करोड़ शराब घोटाला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari