राजनांदगांव तक पहुंचेगा विकास का दायरा, चलेगी मेट्रो, सड़कों की कनेक्टिविटी भी होगी बेहतर

VINAY VERMA | May 21, 2026, 22:36 IST
Share
scr-expansion-rajnandgaon-inclusion
scr-expansion-rajnandgaon-inclusion

सरकार ने स्टेट कैपिटल रीजन का दायरा बढ़ाकर राजनांदगांव को भी शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राजधानी क्षेत्र में रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव शामिल होंगे।

लंबे समय से चल रहे असमंजस के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) का दायरा बढ़ाने का फैसला ले लिया है। अब रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग-भिलाई तक सीमित राजधानी क्षेत्र में राजनांदगांव को भी शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही रायपुर से दुर्ग तक प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना को भविष्य में राजनांदगांव तक विस्तार देने की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं। इस बड़े फैसले की घोषणा राजनांदगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जिला स्तरीय व्यापारी महाअधिवेशन में की गई।

द सूत्र’ ने पहले ही दी थी विस्तार की खबर:

राजधानी क्षेत्र के विस्तार को लेकर चर्चाएं पहले से चल रही थीं। ‘द सूत्र’ ने पहले ही संकेत दिए थे कि सरकार केवल दुर्ग-भिलाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राजनांदगांव को भी SCR में शामिल करने की तैयारी कर रही है। अब सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि राज्य राजधानी क्षेत्र को एक बड़े आर्थिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करना चाहता है। सरकार इस दिशा में बजट में 68 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी दे चुकी है।

डॉ. रमन सिंह बोले- ऐतिहासिक फैसला:

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किया जाना क्षेत्र के समेकित और योजनाबद्ध विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, उद्योग और निवेश गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

मॉडल पर विकसित होगा नया शहरी कॉरिडोर:

स्टेट कैपिटल रीजन की अवधारणा दिल्ली के नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) की तर्ज पर तैयार की गई है। इसका उद्देश्य राजधानी और आसपास के शहरों का एकीकृत और योजनाबद्ध विकास करना है। अब इस क्षेत्र में रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव शामिल होंगे। सरकार का लक्ष्य इसे राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक, व्यावसायिक और शहरी विकास क्षेत्र बनाना है।

मेट्रो, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस:

राज्य सरकार पहले ही रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल परियोजना के सर्वे के लिए बजट में प्रावधान कर चुकी है। अब राजनांदगांव के शामिल होने से इस कॉरिडोर की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है। सरकार का फोकस ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, आधुनिक सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा संस्थान और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर रहेगा। इससे पूरे क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

2031 तक 50 लाख आबादी का अनुमान:

सरकार के अनुमान के अनुसार वर्ष 2031 तक स्टेट कैपिटल रीजन में 50 लाख से अधिक आबादी निवास कर सकती है। इसी को देखते हुए राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन का प्रावधान किया गया है। यह प्राधिकरण भूमि उपयोग, पर्यावरण अनुकूल विकास, निवेश और अधोसंरचना परियोजनाओं का समन्वय करेगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।

राजनीतिक और आर्थिक दोनों मायने:

राजनांदगांव को SCR में शामिल करना केवल प्रशासनिक विस्तार नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से भी अहम फैसला माना जा रहा है। यह क्षेत्र डॉ. रमन सिंह का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में सरकार का यह कदम क्षेत्रीय संतुलन और पश्चिम छत्तीसगढ़ में विकास के नए केंद्र बनाने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। आने वाले समय में यह पूरा बेल्ट छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अर्बन और इंडस्ट्रियल ग्रोथ जोन बन सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो और NCR मॉडल पर होगा विकास,छत्तीसगढ़ में बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन

नए रैपर में लपेटी पुरानी फेल योजना, स्टेट कैपिटल रीजन अथॉरिटी का पहला प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में

निर्मला सीतारमण से छत्तीसगढ़ ने मांगा एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के लिए बजट

राजनांदगांव न्यूज: पांच करोड़ की सिटी बसें कबाड़, जिम्मेदार मौन

Tags:
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • राजनांदगांव न्यूज
  • स्टेट कैपिटल रीजन
  • रेल परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा