वित्तीय सुप्रबंधन से स्वावलंबन, आएंगे दूरगामी परिणाम

Krishna Kumar Sikander | Apr 27, 2025, 17:54 IST
Share
Self reliance through good financial management will bring far reaching results the sootr
Self reliance through good financial management will bring far reaching results the sootr

छत्तीसगढ़ का विकास प्राधिकरण कर्जमुक्त हो गया है। प्राधिकरण पर 1788 करोड़ का कर्ज़ था। यह कर्ज भारत सरकार और कई राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया गया था। इस कर्ज को अब चुका दिया गया।

छत्तीसगढ़ का विकास प्राधिकरण (NRDA) कर्जमुक्त हो गया है। प्राधिकरण पर 1788 करोड़ का कर्ज़ था। यह कर्ज भारत सरकार और कई राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया गया था। इस कर्ज को अब चुका दिया गया। इसके साथ 100 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी भी प्रदेश सरकार को लौटा दी गई। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार का यह कदम नवा रायपुर के विकास और नई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें... बीएसएफ को सौंपे जाएंगे 1800 बांग्लादेशी, पाकिस्तानियों की सूची तैयार

वित्तीय स्वावलंबन पर रहा जोर

प्रदेश के लिए आधुनिक और नियोजित राजधानी के विकास के लिए कई जगहों से बड़े पैमाने पर कर्ज लिया गया था। इस कर्ज का उपयोग भूमि अधिग्रहण, सड़कों, शासकीय भवनों और शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण के लिए था। मगर कर्ज के बोझ और ब्याज ने प्राधिकरण के नकदी प्रवाह को प्रभावित कर रखा था। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वित्तीय स्वावलंबन पर जोर दिया। इसके लिए इस तरह की नीतियाँ लागू की गई कि प्राधिकरण की आय बढ़ गई और कर्ज से मुक्ति मिल गई।

ये खबर भी पढ़ें... किराया नहीं दिया तो कर देंगे बेदखल, 400 को नोटिस

रणनीतिक नियोजन के कारण कर्ज से मुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर का ऋणमुक्त होना सुखद संकेत है। हमारी सरकार ने वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और रणनीतिक नियोजन से प्राधिकरण को न केवल कर्ज से मुक्त दिलाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर विकास की नई ऊँचाइयों को भी छूआ। यह उपलब्धि नवा रायपुर को आधुनिक, रोजगारोन्मुखी और सुविधायुक्त शहर बनाएगी। हमारा लक्ष्य नवा रायपुर को गौरवशाली राजधानी बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों से घिरे नक्सलियों के पास बचा एक माह का राशन-पानी

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट में विकास प्राधिकरण के लिए 1043 करोड़ का प्रावधान किया। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त धन आवंटन ने आय के स्रोतों को सुदृढ़ किया। इसके अलावा, बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025 के तहत व्यापारियों को राहत ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया। इसका लाभ नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को मिला है।

ये खबर भी पढ़ें... अपहरण और हत्या के दोषियों की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

self reliance | financial | management | Results | Raipur | CG News | रायपुर की खबर | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Results
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • रायपुर की खबर
  • management
  • nrda
  • self reliance
  • financial
  • नवा रायपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा