भिलाई होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान मिले... मालिक-मैनेजर गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Sept 01, 2025, 21:42 IST
Share
Sex racket busted in Bhilai hotel objectionable items found
Sex racket busted in Bhilai hotel objectionable items found

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में पुलिस ने रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में पुलिस ने रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है। देह व्यापार में संलिप्त होटल के मालिक, मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने मौके से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें लड़कियों की तस्वीरें और ग्राहकों को भेजे गए मैसेज मौजूद थे। वहीं, एक रजिस्टर भी मिला है, जिसमें ग्राहकों और लड़कियों के नाम के साथ समय का पूरा ब्योरा दर्ज था।

होटल में लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार

बताया जा रहा है कि, इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। पुलिस टीम ने योजना बनाकर एक कर्मचारी को प्वाइंटर नियुक्त किया। एक नोट देकर होटल में भेजा। सिग्नल मिलने पर भिलाई नगर सीएसपी के नेतृत्व में वैशाली नगर पुलिस की टीम ने होटल में रेड मारी।

होटल में दबिश के दौरान पुलिस ने मैनेजर शिव कुमार कुर्रे के पास से 500-500 रुपए के 2 नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा होटल से निजी कंपनी के 5 डिब्बे आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए।

जो भी संलिप्त होगा, उस पर भी एक्शन होगा

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि, देह व्यापार कराने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उन पर भी एक्शन लिया जाएगा।

crime news | cg crime news | chattisgarh crime news | chhattisgarh crime news | दुर्ग भिलाई सेक्स रैकेट | छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट | छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट पर छापामारी | सेक्स रैकेट पर रेड

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सेक्स रैकेट
  • crime news
  • छत्तीसगढ़ सेक्स रैकेट
  • दुर्ग भिलाई सेक्स रैकेट
  • छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट पर छापामारी
  • chhattisgarh crime news
  • सेक्स रैकेट पर रेड
  • cg crime news
  • chattisgarh crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा