6 साल बाद निकली एसआई भर्ती... 5 माह बाद भी फिजिकल टेस्ट नहीं
Kanak Durga Jha | Apr 26, 2025, 15:06 IST
SI recruitment after 6 years no physical test even after 5 months
2018 की एसआई भर्ती के लिए पुलिस विभाग से आवेदन मंगाए गए थे और फिर व्यापमं से परीक्षा ली गई थी। लेकिन इस बार सीजीपीएससी से आवेदन मंगाए गए हैं।
छह साल बाद निकली एसआई की भर्ती सिस्टम की लेटलतीफी में अटक गई है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हुए करीब पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (शारीरिक माप का मान) शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद दो लिखित परीक्षाएं होंगी, शारीरिक दक्षता परीक्षा का द्वितीय चरण होगा और फिर इंटरव्यू होगा। कुल 341 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 1.37 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।
ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू
इससे पहले, 2018 में छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई की भर्ती निकली थी। तब पदों की संख्या 655 थी। 2021 में पदों की संख्या को बढ़ाकर 975 किया गया। इसके अनुसार आवेदन मंगाए गए। विवादों की वजह से भर्ती प्रक्रिया लंबे समय तक चली। अंतिम परिणाम के लिए युवाओं ने लंबा इंतजार करना पड़ा, कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी किया।
अक्टूबर 2024 में फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। इसकी तरह अक्टूबर 2024 में ही 341 पदों पर एसआई, प्लाटून कमांडर आदि की नई भर्ती निकाली गई। 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए थे। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों को ऊंचाई में 5 सेमी की छूट देने के निर्देश के बाद 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक फिर आवेदन मंगाए गए थे। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से युवा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताकि यह होने के बाद लिखित परीक्षा हो। लेकिन इसमें ही देरी हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई
2018 की एसआई भर्ती के लिए पुलिस विभाग से आवेदन मंगाए गए थे और फिर व्यापमं से परीक्षा ली गई थी। लेकिन इस बार सीजीपीएससी से आवेदन मंगाए गए हैं। शारीरिक माप व शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस विभाग से होगी। जबकि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सीजीपीएससी से आयोजित किए जाएंगे। शारीरिक माप में अभ्यर्थियों की ऊंचाई देखी जाएगी।
इसी दौरान दस्तावेजों की जांच भी होगी। इसमें पात्र उम्मीदवारों प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ होगा। इसके बाद साक्षात्कार होगा।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा
छत्तीसगढ़ पुलिस में कुल 341 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे अधिक 278 पद उप निरीक्षक के हैं। इसके अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल है।
si bharti | cg si bharti | cg si bharti news today | chhattisgarh news si bharti | CG News | cg news today | cg news update | छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती न्यूज | छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती
ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू
इससे पहले, 2018 में छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई की भर्ती निकली थी। तब पदों की संख्या 655 थी। 2021 में पदों की संख्या को बढ़ाकर 975 किया गया। इसके अनुसार आवेदन मंगाए गए। विवादों की वजह से भर्ती प्रक्रिया लंबे समय तक चली। अंतिम परिणाम के लिए युवाओं ने लंबा इंतजार करना पड़ा, कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी किया।
अक्टूबर 2024 में फाइनल रिजल्ट जारी हुआ। इसकी तरह अक्टूबर 2024 में ही 341 पदों पर एसआई, प्लाटून कमांडर आदि की नई भर्ती निकाली गई। 23 अक्टूबर से 21 नवंबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए थे। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों को ऊंचाई में 5 सेमी की छूट देने के निर्देश के बाद 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक फिर आवेदन मंगाए गए थे। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से युवा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताकि यह होने के बाद लिखित परीक्षा हो। लेकिन इसमें ही देरी हो रही है।
ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई
पुलिस विभाग से होगा फिजिकल टेस्ट
इसी दौरान दस्तावेजों की जांच भी होगी। इसमें पात्र उम्मीदवारों प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ होगा। इसके बाद साक्षात्कार होगा।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा
इन पदों पर होगी भर्ती
FAQ
- छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती 2024 में देरी का कारण क्या है?
छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती 2024 में देरी का मुख्य कारण शारीरिक मापदंड (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) की प्रक्रिया का अब तक शुरू न होना है, जबकि आवेदन प्रक्रिया खत्म हुए लगभग पांच महीने हो चुके हैं। - एसआई भर्ती 2024 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है और इनमें सबसे अधिक पद किसके हैं?
एसआई भर्ती 2024 के तहत कुल 341 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें सबसे अधिक 278 पद उप निरीक्षक (SI) के हैं। - इस बार एसआई भर्ती की प्रक्रिया कौन-कौन से विभाग मिलकर करवा रहे हैं?
इस बार आवेदन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा करवाई गई है, जबकि फिजिकल टेस्ट पुलिस विभाग करेगा और लिखित परीक्षा व इंटरव्यू CGPSC आयोजित करेगा।
si bharti | cg si bharti | cg si bharti news today | chhattisgarh news si bharti | CG News | cg news today | cg news update | छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती न्यूज | छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari