सिंहदेव के तेवर से कांग्रेस में 'भूकंप'!

Krishna Kumar Sikander | Apr 14, 2025, 17:56 IST
Share
Singhdev's attitude causes 'earthquake' in Congress! the sootr
Singhdev's attitude causes 'earthquake' in Congress! the sootr

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर टूट के कगार पर आ गई है। कई खेमों में बंटी कांग्रेस अजीत जोगी के बगावत का इतिहास दोहरा सकती है। इस बार पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस को असहज कर रहे हैं।

रायपुर (कृष्ण कुमार सिकंदर) : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंतरिक राजनीति फिर टूट के कगार पर आ गई है। कई खेमों में बंटी कांग्रेस अजीत जोगी के बगावत का इतिहास दोहरा सकती है। इस बार पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उर्फ बाबा के तेवर कांग्रेस को असहज कर रहे हैं। गत दिनों गुजरात के कांग्रेस अधिवेशन में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के काम नहीं करने वालों को हटाने वाले बयान पर सिंहदेव की बेबाक टिप्पणी ने प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज और भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया है। इससे पहले सिंहदेव साय सरकार के स्‍वास्‍थ सेवा और नक्‍सल नीति की सराहना कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मुख्य सचिव अमिताभ जैन के पास डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी, पिंगुआ हैं 40 एकड़ पुश्तैनी जमीन के मालिक

सिंहदेव के निशाने पर बैज, बघेल और राहुल

गुजरात अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि जो लोग पार्टी के काम में हाथ नहीं बटाते, उन्हें आराम करने की जरूरत है और जो जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। खड़गे के इस बयान पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने टिप्पणी की तो राजनीति का पारा चढ़ गया। पूर्व उप मुख्यमंत्री का यह बयान प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज और भूपेश बघेल के साथ राहुल गांधी को भी कठघरे में खड़ा करता है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे और नेतृत्व में लड़ा गया था। दोनों ही चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, राष्ट्रीय स्तर कांग्रेस का ग्राफ उठाने में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी विफल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बैलगाड़ी पर बरात लेकर आए 54 दूल्हे

जो काम नहीं करते, वो खुद से नहीं छोड़ेंगे जगह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जो काम नहीं करते, वो खुद से कभी जगह नहीं छोड़ेंगे। पार्टी में प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन सिस्टम होना चाहिए। इसी के आधार पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 72 साल के हैं। उनमें अभी भी ऊर्जा है। कोई नेता किसी भी उम्र के हों, परफॉर्मेंस आधार होना चाहिए। कोई युवा है और परफॉर्म नहीं कर पा रहा है तो क्या मतलब?

सिंहदेव के बयान पर दीपक बैज की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी उम्र के लोग काम कर रहे हैं। उदयपुर अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि युवाओं को अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को आने वाले समय में अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... राज्यपाल को बीजापुर में उड़ाना चाहते थे नक्सली, दौरा रद्द

छत्‍तीसगढ में कांग्रेस के विभाजन का संकेत

राजनीति में सफलता और सक्रियता का पैमाना चुनाव में जीत-हार ही होती है। यही कारण है कि किसी राज्य में कोई पार्टी चुनाव हार जाती है तो उसका प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा देकर नैतिक जिम्मेदारी लेता है। यही स्थिति राष्टीय स्तर पर भी है। मगर, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार के बाद भी प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसी कोई नैतिकता नहीं दिखाई।

वहीं, कांग्रेस को तीसरी बार में लोकसभा में सत्ता तक पहुंचाने में विफल रहे राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बन गए और दीपक बैज अध्यक्ष बने हुए हैं, जबकि भूपेश बघेल को राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया। कांग्रेस में हासिए पर चल रहे सिंहदेव का ताजा बयान छत्‍तीसगढ में कांग्रेस के विभाजन का संकेत हो सकता है। छत्‍तीसगढ के बडे क्षेत्र पूरे सरगुजा संभाग में उनका खासा प्रभाव है। अगर ऐसा होता है तो अजीत जोगी के बाद प्रदेश में कांग्रेस के टूट की परिपाटी दोहराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... सांसद बृजमोहन ने बढ़ते अपराध पर साय सरकार पर उठाए सवाल

Tags : TS Singhdev | Attitude | Earthquake | CONGRESS | Raipur | CG News

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • टीएस सिंहदेव
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • TS Singhdev
  • Earthquake
  • Attitude
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा