केके श्रीवास्तव से SIT करेगी पूछताछ... खाते में मिला 300 करोड़ का लेनदेन

Kanak Durga Jha | Jun 28, 2025, 11:16 IST
Share
SIT question KK Srivastava Transaction 300 crore found account the sootr
SIT question KK Srivastava Transaction 300 crore found account the sootr

स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर के प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को 1 जुलाई तक के लिए तेलीबांधा पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर के प्रोजेक्ट में 500 करोड़ का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को 1 जुलाई तक के लिए तेलीबांधा पुलिस ने रिमांड पर लिया है। श्रीवास्तव से एसआईटी पूछताछ कर रही है।

श्रीवास्तव के घर की तलाशी और खातों की जांच के दौरान 300 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। पैसों के लेन-देन के लिए श्रीवास्तव ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के खाते का उपयोग किया है। यह पैसा कर्ज का बताया जा रहा है।

पैसों के लेन-देन को लेकर पूछताछ की जा रही है। श्रीवास्तव को पुलिस ने 20 जून की रात भोपाल में छापा मारकर गिरफ्तार किया था। वहां वह हुलिया बदलकर रह रहा था। उसके बेटे कंचन को बनारस में हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें...CG Tourism : मानसून में और भी खूबसूरत लगता है छत्तीगढ़ का तिब्बत, जन्नत बस यहीं है...



300 करोड़ रुपए की जानकारी ले रही ED

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भी केके श्रीवास्तव से तीन दिनों तक पूछताछ की है। ईडी भी 300 करोड़ रुपए की जानकारी ले रही है। ईडी को प्रारंभिक जांच में मनी लॉन्ड्रिंग का क्लू मिला है। हालांकि पूछताछ के बाद ईडी ने छोड़ दिया है। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं किया है।

इधर, ईओडब्ल्यू ने भी आबकारी घोटाला में केके और उसके बेटे कंचन से लंबी पूछताछ की है। उन्होंने भी सिर्फ पिता-पुत्र का बयान दर्ज किया है। उसके बाद तेलीबांधा पुलिस को उन्हें सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें...CGPSC परीक्षा में अब जरूरी होगा आधार ई-केवाईसी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली के कारोबारी से लिए पैसे

श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी और एनआरडीए में 500 करोड़ का काम दिलाने के लिए उसने दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत से 15 करोड़ लिए थे। अशोक को जब ठेका नहीं मिला तो उसने पैसे वापस मांगे।

श्रीवास्तव ने 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटाने का वादा किया। तय समय गुजरने के बाद पैसा नहीं दिया। रावत ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो उसने बेटे कंचन के खातों से 3.40 करोड़ लौटा दिए। इसके अलावा तीन-तीन करोड़ के तीन चेक दिए। बाद में पता चला कि चेक देने के बाद उसने उसे स्टॉप श्रेणी में डाल दिया। इस वजह से चेक क्लियर नहीं हुआ।

इसके बाद कारोबारी ने श्रीवास्तव को फोन लगाया तो उसने नक्सली और राजनैतिक रसूखदारों से पहचान होने की बात कहकर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रावत ने बाप-बेटे के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें...दो प्रेमियों के बीच फंसी 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

रायपुर के नंबरों से 18.52 लाख की ठगी

राजधानी के 41 फोन नंबरों से देश के अलग-अलग शहरों में बड़े राज्यों के लोगों को कॉल कर झांसा दिया जा रहा है। उसके बाद उनके खाते में सेंध लगाई जा रही है। इन नंबर के खिलाफ केंद्र सरकार की समन्वय पोर्टल में दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें है।

इन नंबरों की जानकारी निकालकर केंद्र सरकार ने रायपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी। उसके बाद पुलिस ने इन नंबर के मालिकों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि इन नंबरों के माध्यम से 18 लाख 52 हजार से ज्यादा रुपए की ठगी की जा चुकी है।



केके श्रीवास्तव गिरफ्तार | केके श्रीवास्तव फ्रॉड केस | भूपेश बघेल केके श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ | SIT

यह भी पढ़ें...जहां नक्सली मचाते थे उत्पात.. वहां मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, सर्वे शुरू

Tags:
  • SIT
  • भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव
  • भूपेश बघेल केके श्रीवास्तव छत्तीसगढ़
  • केके श्रीवास्तव फ्रॉड केस
  • केके श्रीवास्तव गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज