2024 के स्पेशल ऑपरेशन में सक्सेसफुल रहे जवान, 217 नक्सली ढेर

Kanak Durga Jha | Dec 31, 2024, 15:14 IST
Share
soldiers successful in 2024 special operation 217 Naxals killed
soldiers successful in 2024 special operation 217 Naxals killed

Mission 2024 of Soldiers Against Naxals: पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 2024 सफलताओं से भरा रहा है। इस साल 217 नक्सलियों को ढेर किया है।

Mission 2024 of Soldiers Against Naxals: पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 2024 सफलताओं से भरा रहा है। इस साल 217 नक्सलियों को ढेर किया है। 2001 से लेकर 2023 तक मारे गए नक्सलियों की अधिकतम संख्या 134 ही रही है। इस साल फोर्स ने एनकाउंटर के रिकॉर्ड तोड़ दिए और सबसे ज्यादा नवसलियों को ढेर किया है। सफलता के पीछे का बड़ा कारण अंदरूनी इलाके में खोले गए कैंप हैं।

तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट

नक्सलियों के कोर इलाकों में घुस रहे जवान

फोर्स ने इस साल 28 नए कैंप खोले हैं। इनमें से ज्यादा कैंप नक्सलियों के कोर एरिया में हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर का अबूझमाड़ शामिल है। कैंप खुलने से फोर्स को ऑपरेशन लांच में आसानी हुई और जवानों ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस साल फोर्स ने 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 792 ने सरेंडर भी किया है। नक्सलियों से 284 हथियार भी जब्त किए हैं। 2024 में फोर्स को नक्सल मोर्चे पर हर ओर से सफलता मिली है। 19 जवानों ने भी शहादत दी है।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

28 नए पुलिस कैंप खुले

217 नक्सलियों को ढेर करने के साथ 28 नए पुलिस कैंप भी खोले गए हैं। जवानों ने अपने दम पर नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले पूवर्ती, दुलेड़, कस्तुरमेटा, कच्चापाल, ईस्कभट्टी जैसे अति संवेदनशील स्थानों पर कैंप खोले। इसके बाद इलाके में विकास तेज हो पाया है। नशे के खिलाफ कार्रवाई में भी फोर्स को सफलता मिली है। इस साल पुलिस ने 5 करोड़ 85 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा जब्त कर 241 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता अब भी गायब, लखमा को ED से मिली राहत

FAQ

  1. सैन्य बलों की 2024 में नक्सलियों के खिलाफ सफलता के प्रमुख कारण क्या थे?
    2024 में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सफलता के प्रमुख कारणों में नक्सलियों के कोर इलाकों में नए कैंपों का खुलना था। इस साल 28 नए कैंप खोले गए, जिनमें बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर के अबूझमाड़ जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन कैंपों की वजह से ऑपरेशन लांच में आसानी हुई, जिससे नक्सलियों के खिलाफ सफलता मिल सकी। इसके अलावा, नक्सलियों के खिलाफ जबरदस्त एनकाउंटर किए गए और 217 नक्सलियों को ढेर किया गया।
  2. 2024 में नक्सलियों के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई की गई और कितने नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया?
    2024 में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने 217 नक्सलियों को मारा और 925 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, 792 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया और 284 हथियार जब्त किए गए। इस साल फोर्स ने नक्सल मोर्चे पर हर दिशा में सफलता हासिल की।
  3. नक्सलियों के खिलाफ विकास कार्यों में कैसे सुधार हुआ है?
    नए पुलिस कैंपों के खुलने के बाद, नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी आई। इस साल पूवर्ती, दुलेड़, कस्तुरमेटा, कच्चापाल, और ईस्कभट्टी जैसे अति संवेदनशील स्थानों पर कैंप स्थापित किए गए, जिससे स्थानीय इलाकों में सुरक्षा की स्थिति सुधरी और विकास कार्यों को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, नशे के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 5 करोड़ 85 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया और 241 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
New Year Party के लिए 24 क्लब-रिसॉर्ट में ड्रिंक सर्व,ये है एंट्री फीस

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bastar News
  • 580 villages of Bastar Naxal free
  • chhattisgarh news update
  • Bastar News in Hindi
  • Chhattisgarh news today
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • cg news update
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती